वेब सीरीज मिर्जापुर की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन रिलीज़ होगा सीजन-3

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 05 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 वेब सीरीज मिर्जापुर जल्द होगी रिलीज़ 

वेब सीरीज मिर्जापुर के फैन्स कई समय से इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस सीरीज के आखिरी सीजन में पंकज त्रिपाठी को लेकर एक बड़ा सस्पेंस था. वहीं अब इस वाली सीरीज में इस सस्पेंस का पता चलेगा. जिसकी वजह से इस  वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का कई समय से इंतजार किया जा रहा है. वहीँ इस बीच अब इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है और ये खुलासा इन वेब सरिस के रिलीज़ होने को लेकर है.

Also Read- शाहरुख खान के साथ वायरल हुई इस पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस की फोटो को बताया गया ‘अश्लील, देखें तस्वीर

अली फजल ने दी वेब सीरीज की जानकारी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अली फजल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मिर्जापुर के तीसरे सीजन की शूटिंग खत्म हो गई है. अली फजल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक सेल्फी साझा की है. वीडियो में हम फिल्म के कास्ट एंड क्रू को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है साथ ही इस सेल्फी में सभी मेंबर्स चियर्स करते दिख रहे हैं. इसके साथ उन्होंने एक लबा सा कैप्शन लिखा है. अली फजल ने पोस्ट में लिखा, “मेरी सबसे प्यारी और प्यारी टीम के लिए, मिर्जापुर की दुनिया में आपके द्वारा लाए गए प्यार और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सीज़न 3 मेरे लिए बहुत ही अलग यात्रा रही है, जैसा कि अन्य दो सीज़न में हुआ है.

टीम को नही लिखा पर्सनली लेटर 

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, ”लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं और गुड्डू पंडित उन सेटों पर काम करने वाले व्यक्ति से हर चीज सीखते हैं ताकि आप वहां जो देखते हैं उसे बनाने में मदद कर सकें. हो सकता है कि आपको इसका एहसास न हो, लेकिन आप सभी ने मेरी इस तरह से मदद की है, जिसे मैं लिख नहीं सकता. मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसे पढ़ पाएंगे क्योंकि मेरे पास सबका टैग नहीं है. मेरा धन्यवाद है. माफ करें इस बार मैं टीम को पर्सनली लेटर नहीं लिख पाया. मेरे को-स्टार्स के लिए – आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं. मैं आपसे कितना प्यार करता हूं. अंत में धन्यवाद अमेज़न. एक्सेल.सबसे अच्छे शो के निर्देशन के लिए ज्यादातर मेरे गुरु.”

श्वेता त्रिपाठी ने भी शेयर किया वीडियो

हाल ही में श्वेता त्रिपाठी ने भी मिर्जापुर सीज़न 3 की शूटिंग पूरी करने के बाद एक वीडियो साझा किया था. शो में गोलू की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने सेट पर अपने आखिरी दिन की भावनाओं को साझा किया था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, “सीजन 3 के एपिसोड को पढ़ते ही मैं शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती थी. अब जब हमने शूटिंग पूरी कर ली है. यह चुनौतीपूर्ण है. मैं आज तक जितने भी लड़कियों से मिली हूं, उनमें वह सबसे बहादुर, सख्त और प्यारी लड़कियों में से एक है.”

वेब सीरीज मिर्जापुर की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन रिलीज़ होगा सीजन-3 — NEDRICK NEWS

सीजन 3 में खुलेगा ये राज 

सीजन 3 में कालीन भैया बेटे मुन्ना की हत्या से काफी आक्रोशित नजर आने वाले हैं, दूसरी ओर गुड्डू भैया का पहले से भी ज्यादा खौफनाक रूप देखने को मिलने वाला है. इस सीजन में कालीन भैया और गुड्डू भैया के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी. वहीँ कहा जा रहा ही सीजन-2 में अपने आप को अमर  कहने वाले गुड्डू भैया इस सीजन में नजर आते हैं की नहीं क्योंकि कई बार इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

2023 में रिलीज़ होगी मिर्ज़ापुर-3   

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्ज़ापुर-3  इस साल रिलीज़ नहीं होगी और इसे साल अगले साल 2023 में अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया जाएगा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds