विवादों से महेश भट्ट का रहा है पुराना नाता, परवीन बाबी से लेकर रिया चक्रवर्ती तक इन मामलों को लेकर बटोर चुके हैं सुर्खियां

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 14 फ़रवरी 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 14 फ़रवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्ममेकर महेश भट्ट इन दिनों रिया संग अपने रिश्तों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने रहते है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही महेश भट्ट लगातार सवालों के घेरे में बने रहे. कभी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की उनकी साथ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसको लेकर दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठे, तो कभी रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सऐप चैट सामने आई.

इन सबको लेकर सोशल मीडिया पर लोग लगातार महेश भट्ट पर हमलावर रहे. वैसे महेश भट्ट का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है। वो किसी ना किसी वजह से विवादों का हिस्सा बने ही रहते हैं। आइए बताते हैं आपको कि आखिर कब-कब महेश भट्ट का नाम विवादों से जुड़ा है…

परवीन बाबी के साथ थे रिलेशनशिप में…

परवीन बाबी के साथ रिश्ते को लेकर महेश भट्ट काफी सुर्खियों में रहे है. अपने समय की फेमस एक्ट्रेस परवीन बाबी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहती थी. जब महेश भट्ट उनके साथ रिलेशनशिप में थे, तो वो शादीशुदा और एक बच्ची के पिता थे. बावजूद इसके उन्होंने परवीन बाबी के साथ रिलेशन बनाए रखे. परवीन बाबी बाद में मानसिक रोग का शिकार हो गई थी और बाद में महेश भट्ट के साथ उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया.

जब पूजा भट्ट के साथ कराया था फोटोशूट

इसके बाद महेश भट्ट को लेकर तब भी काफी विवाद हुआ था, जब उन्होनें एक फिल्म की मैगजीन के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ फोटोशूट कराया. मैगजीन के कवर पर छपी फोटो में महेश भट्ट, पूजा को किस करते हुए नजर आ रहे थे. इस दौरान तो महेश भट्ट ने ये तक बोल दिया था कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती, तो वो उनसे शादी कर लेते.

कंगना ने लगाया जूता फेंकने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, महेश भट्ट पर अक्सर हमलावर रहती है. कंगना ने महेश भट्ट के प्रोडेक्शन में बनी फिल्म ‘गैंगस्टर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. कुछ समय पहले कंगना और उनकी बहन रंगोली ने ये आरोप लगाया था कि 2006 में फिल्म ‘वो लम्हे’ की स्क्रीनिंग के दौरान महेश भट्ट ने कंगना के साथ बहुत गलत व्यवहार किया था. महेश भट्ट ने गुस्से में कंगना की तरफ जूता तक फेंककर मारा था. जिसके बाद कंगना पूरी रात बुरी तरह रोईं थीं.

अब रिया को लेकर घिरे हुए हैं महेश भट्ट

सुशांत की मौत के बाद महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती को लेकर भी खूब हुआ. बीते साल जब सुशांत की मौत की खबर आई, उसके बाद से ही उनकी रिया के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल होने लगी, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया.  लोग उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाने लगे. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds