Lulu Mall : लखनऊ के 'Lulu Mall' में नमाज पढ़ने वाले युवकों का मदरसा कनेक्शन आया सामने आया!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 21 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इन दिनों पूरे देश में लख़नऊ का लुलु मॉल (Lulu Mall) सुर्ख़ियों में बना हुआ है, जिसकी सबसे बड़ी वजह बीते दिन मॉल में नमाज पढ़ा जाना है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ भी जारी है। इस कड़ी में एक नया कनेक्शन सामने आया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों का नाम नोमान, लुकमान , आतिफ और रेहान हैं।

 मदरसा कनेक्शन होने की शंका

लुलु मॉल (Lulu Mall) में नमाज पढ़ने वाले मामले में जिन चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसमें सबसे पहला नाम मोहम्मद रेहान का है। पुलिस के अनुसार , लखनऊ के इंदिरानगर निवासी मोहम्मद रिजवान का पुत्र रेहान मदरसे में पढ़ाई करता है। वो मूल रूप से खुर्रमनगर थाने के सी-130 अबरार नगर में रहता था। वहीं सुशान्त गोल्फ सिटी थाने की पुलिस रेहान समेत गिरफ्तार किए गए सभी अन्य साथियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने में जुट गई है।

दूसरे आरोपी का नाम आतिफ खान है। आतिफ खुर्रमनगर क्षेत्र के अबरार पुर में रहकर मदरसे की दीनी शिक्षा ले रहा था। आतिफ खान मूल रूप से लखीमपुरखीरी जिले के मोहमदी थानाक्षेत्र के मोहल्ला मोहमदी का रहने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है। 20 वर्षीय आतिफ लम्बे समय से लखनऊ में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग गुट में बंटकर युवक लुलु मॉल में नमाज पढ़ने आये थे। 

एक आरोपी मदरसा संचालक निकला 

लुलु मॉल (Lulu Mall) में बिना अनुमति के नमाज पढ़ने के आरोप में तीसरे आरोपी की पहचान मोहम्मद लोकमान (लुकमान) के रूप में हुई है। लोकमान पेशे से मदरसा संचालक है। वो 25 साल का बताया जा रहा। मोहम्मद लोकमान मूल रूप से सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव का रहने वाला है। लोकमान बाकी तीनों से उम्र में सबसे बड़ा है। लोकमान फिलहाल इंदिरानगर के खुर्रमनगर क्षेत्र के अबरार नगर में रहता था। वहीं पुलिस की अबतक की पूछताछ में आरोपियों के मुताबिक, बाकी लोग अन्य गुट के थे लेकिन पुलिस को शक है कि ये लोग संपर्क के ही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds