Lucknow में 5 किलोमीटर दूर तक दिखा आग का तांडव! 2 मासूमों की मौत, CM योगी के निर्देश पर राहत कार्य तेज

Rajni | Nedrick News Lucknow Published: 16 अप्रैल 2026, 03:42 PM Updated: 16 अप्रैल 2026, 03:42 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Lucknow Fire Incident: आग लगने की वजह चाहे जो भी हो, लेकिन वह अपने पीछे अपनों के खोने का गम और जीवन भर की मेहनत की कमाई की राख छोड़ जाती है, और ऐसा गम दे जाता है जो जीवनभर रहता है। लखनऊ के विकासनगर से ऐसी ही एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे विकासनगर थाना क्षेत्र की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इस अग्निकांड में दो मासूम जिंदगियां काल के गाल में समा गईं।

और पढ़ें: महिला आरक्षण हक या सियासी बिसात? लोकसभा की 850 सीटों का पूरा सच!

सिलेंडर फटने से और बढ़ी तबाही

DCP ईस्ट दीक्षा शर्मा ने इस हादसे में दो मासूमों की मौत की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल शाम Lucknow  के विकासनगर में लगी आग इतनी भयावह थी कि बस्ती में रखे एक के बाद एक 10 से ज्यादा सिलेंडर फट गए, जिसकी वजह से 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और कई मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए। जोरदार धमाकों की आवाज से पूरा इलाका हिल गया। लोगों के पास अपना सामान बचाने तक का समय नहीं मिला और सब कुछ जलकर खाक हो गया। फिलहाल प्रशासन राहत कार्य में जुटा है और बेघर हुए लोगों के रहने और खाने का इंतजाम किया जा रहा है।

कई परिवार हुए बेघर

इस भीषण आग में 50 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जिससे दर्जनों परिवारों का आशियाना उजड़ गया है। अब ये परिवार खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर हैं। आग की लपटें इतनी ऊंची और विकराल थीं कि करीब 5 किलोमीटर दूर से भी उनका तांडव साफ दिखाई दे रहा था।

घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की विभीषणता को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के 10 मकानों को तुरंत खाली कराया गया और पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। दमकल कर्मियों की घंटों की भारी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका।

नेताओं और प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्थानीय अधिकारियों से बात कर पीड़ितों को हर संभव मदद पहुँचाने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए राहत कार्य तेज करने को कहा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद देर रात मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिया।

बेजुबान जानवर भी हुए शिकार

इस भीषण अग्निकांड की तपिश से बेजुबान जानवर भी नहीं बच सके। आग में कई मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें से दो गायों का फिलहाल इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि छह जानवरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल और सुरक्षित बचाए गए सभी जानवरों को नगर निगम की गोशाला भेज दिया गया है।

जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने इस अग्निकांड को लेकर संदेह व्यक्त किया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि आग लगने के पीछे की परिस्थितियों की बारीकी से जांच होनी चाहिए। वहीं, मौके पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। दमकल कर्मी और पुलिस की टीमें मलबे को हटाकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कहीं कोई और व्यक्ति या बच्चा इसके नीचे दबा न रह गया हो।

और पढ़ें: RJD के सिपाही से बिहार के 24वें CM तक, Samrat Choudhary की पगड़ी वाली कसम आज हुई पूरी

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds