Loni pollution: दिल्ली नहीं, ये छोटा शहर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर! जानें कितना खतरनाक है लोनी का हवा स्तर

Nandani | Nedrick News Loni Published: 26 मार्च 2026, 03:24 PM Updated: 26 मार्च 2026, 03:24 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Loni pollution: सर्दियों के मौसम में दिल्ली और आसपास के इलाकों में हमेशा ही प्रदूषण चर्चा में रहता है। हालांकि हाल ही में जारी एक रिपोर्ट ने इस धारणा को बदल दिया कि दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली है। स्विस कंपनी IQAir की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 में खुलासा हुआ कि भारत का छोटा शहर लोनी दिल्ली से सटा होने के बावजूद दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

और पढ़ें: LPG Booking Timeline Clarification| “25, 35 या 45 दिन में गैस मिलेगी?” LPG नियमों को लेकर मचा भ्रम, सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

लोनी में बढ़ा पीएम 2.5 का स्तर (Loni pollution)

लोनी, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा है, में पीएम 2.5 का वार्षिक औसत स्तर 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तय सीमा से लगभग 22 गुना ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में यह स्तर 23 प्रतिशत बढ़ा हुआ पाया गया। लोनी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से के करीब स्थित है, जिससे इसकी धुंध और प्रदूषण का असर पूरे एनसीआर में फैला हुआ है।

पीएम 2.5: जानें खतरे की वजह

पीएम 2.5 बेहद छोटे कण होते हैं, जो सांस के जरिए सीधे फेफड़े और खून तक पहुंच सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से अस्थमा, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। WHO के अनुसार, इसका सुरक्षित स्तर केवल 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए।

नई दिल्ली और भारत की स्थिति

रिपोर्ट में नई दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बताया गया है, जबकि दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली चौथे स्थान पर है। भारत का दूसरा शहर, बर्नीहाट, तीसरे नंबर पर रहा। इस तरह देखा जाए तो दुनिया के टॉप-5 प्रदूषित शहरों में 5 में से 3 शहर भारत के हैं, जो देश में गंभीर वायु प्रदूषण की तस्वीर पेश करता है।

प्रदूषण के कारण

लोनी और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के पीछे कई कारण हैं। इनमें प्रमुख हैं औद्योगिक इकाइयों की मौजूदगी, ईंट-भट्टे, भारी वाहन और ट्रैफिक का दबाव। सर्दियों में ठंडी और स्थिर हवा प्रदूषण को नीचे रोक लेती है और इससे धुंध और स्मॉग का स्तर और बढ़ जाता है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में पराली जलाना भी प्रदूषण में अहम योगदान देता है।

भारत की वैश्विक रैंकिंग

IQAir की रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का छठा सबसे ज्यादा प्रदूषित देश है। देश में औसत प्रदूषण का स्तर WHO के मानकों से लगभग 10 गुना ज्यादा है। दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत, पाकिस्तान और चीन का दबदबा है। 2025 में दुनिया के सिर्फ 14 प्रतिशत शहर WHO के तय मानकों पर खरे उतरे, जो पिछले साल के 17 प्रतिशत से कम है। वहीं दुनिया का सबसे प्रदूषित देश पाकिस्तान, दूसरे नंबर पर बांग्लादेश और तीसरे नंबर पर ताजिकिस्तान है।

और पढ़ें: India travel controversy: ‘भारत खतरनाक है…’ विदेशी टूरिस्ट का बयान वायरल, लेकिन वजह जानकर बदल जाएगा नजरिया!

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds