फिर लॉक हुई राजधानी: बाहर आने-जाने के लिए कैसे बनेगा E-pass? यहां जान लें पूरा प्रोसेस…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 19 अप्रैल 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 19 अप्रैल 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से लॉक हो गई है। तेजी से बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए दिल्ली में 6 दिनों तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। आज देर रात 10 बजे से ये लॉकडाउन शुरू होगा और अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना की रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये बड़ा फैसला लिया। 

सीएम केजरीवाल ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में रोजाना 25 हजार केस सामने आ रहे हैं। हेल्थ सिस्टम तनाव में आ गया। ये अपनी सीमा पर पहुंच गया। अगर अभी कुछ सख्त कदम  नहीं उठाए गए, तो सिस्टम चरमरा जाएगा। कल एक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई, जहां बड़ा हादसा होते-होते बच गया। 

दिल्ली में अगले 6 दिनों के लिए लगे लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजें बंद रहेगीं। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को बाहर आने जाने की इजाजत होगी। शादी में 50 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत होगी, जिसके लिए लोगों को ई-पास बनवाने पड़ेंगे। ऐसे में अब दिल्ली के लोगों को बाहर आने-जाने के लिए पास बनवाना पड़ेगा। ये पास कैसे बनेगा, आइए आज हम आपको इसके बारे में बता देते  हैं…

– ई पास बनवाने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली पुलिस की वेबसाइट www.delhipolice.nic.in पर जाना होगा।

– इसके बाद वहां पर आपको एक Movement Pass एक ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा। 

– यहां पर जाकर आप अपना अकाउंट बनाएं। 

– जो भी फॉर्म सामने आए, उसमें अपनी सारी जानकारियां भरें।

– जो फॉर्म आप भरेंगे, उसमें अपनी फोटो और प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। 

– प्रमाण पत्र में आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

– सभी जरूरी डॉक्यूटमेंट्स और फोटो को अपलोड करने के बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें। 

– जैसे ही आपका पास अप्रूव हो जाएगा, आपको SMS के जरिए इसकी जानकारी मिलेगी। 

– फिर इस वेबसाइट से ही आप ID लॉग इन करके ई-पास डाउनलोड कर सकते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds