जानिए कैसा रहेगा 29 अगस्त को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 अगस्त 2021, 12:00 AM Updated: 29 अगस्त 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 29 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- आपका दिन हर्षोल्लास से भरा बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामों में आ रही अड़चनें दूर होगी। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। 

वृषभ राशि- दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक संकट बढ़ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो बने बनाए काम भी बिगड़ सकते है। परिवार का माहौल ठीक ठाक रहेगा। 

मिथुन राशि- दिन परेशानियों से भरा बीतेगा। आज आप काफी तनाव में रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। परिवारवालें हर समस्या में साथ देंगे। 

कर्क राशि- आपका मन उदास रहेगा। मन मुताबिक काम नहीं होने से हताश रहेंगे। कुछ खास दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि-  आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। आसपास हो रही हर गतिविधि पर नजर रखें। किसी भरोसेमंद से ही आज आपको धोखा मिल सकता है। सभी फैसले अपने दिमाग से लें। 

कन्या राशि- आपका दिन बढ़िया बीतेगा। लंबे वक्त से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। घर का माहौल सामान्य रहेगा। आज विदेश से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। 

तुला राशि-  मन आपका प्रसन्न रहेगा। परिवारवालों के साथ बढ़िया वक्त बिताएंगे। दिन शानदार बीतेगा। धन लाभ की संभावना है। 

वृश्चिक राशि- आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज के दिन परिवार में थोड़ी बहुत टेंशन रहेगी। आप किसी बात को लेकर ज्यादा चिंतित हो सकते है। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

धनु राशि- आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिजनेस में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन किसी को भी पैसे उधार देने से बचें। नए काम शुरू ना करें। 

मकर राशि- कोई भी फैसला परिवारवालों की सलाह के बिना ना करें। आपका दिन सामान्य रहेगा। कामों में आ रही रुकावटें दूर होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। 

कुंभ राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मेहनत के नतीजे मिलते दिखेंगे। स्वास्थ्य संबंधी चली आ रही समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। 

मीन राशि- आज के दिन कहीं भी जाने से बचें। अपने खान पान का खास ध्यान रखें। दिन आपका ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds