ऐसे हुई थी मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ल्यूक की पहली मुलाकात, 4 महीने में ही टूट गई थी शादी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 नवम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 12 नवम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

⁠Helena Luke Biography in Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। हेलेना पिछले कई सालों से अमेरिका में रह रही थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और हेलेना ल्यूक (Helena Luke) की शादी 1979 में हुई थी, लेकिन ये शादी सिर्फ चार महीने ही चल पाई थी। हेलेना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मिथुन ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वो एक-दूसरे के लिए बने हैं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि मिथुन सिर्फ खुद से प्यार करते हैं। उन्होंने मिथुन पर अपरिपक्व होने का आरोप भी लगाया था। इन वजहों से हेलेना ने महज चार महीने बाद ही उनसे तलाक ले लिया था। इसके बाद मिथुन ने किशोर कुमार की पूर्व पत्नी योगिता बाली से शादी कर ली। आइए जानते हैं हेलेना ल्यूक के बारे में।

और पढ़ें: साल 2012 और 6 एक्ट्रेसेस का डैब्यू,  लेकिन सिर्फ 2 की ही चमकी किस्मत, बाकी पिछले 12 साल से कर रही हैं स्ट्रगल 

एक्ट्रेस थीं हेलेना ल्यूक-⁠ Helena Luke Biography in Hindi

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक भी एक अभिनेत्री थीं। उन्होंने साल 1983 में ‘दो गुलाब’, ‘आओ प्यार करें’ और ‘भाई आखिर भाई होता है’ जैसी फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में आने से पहले हेलेना ने 9 साल तक गुजराती नाटकों में भी काम किया था।

Helena Luke Biography Mithun Chakraborty
Source: Google

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात (Mithun Chakraborty Love Story)

अभिनेत्री हेलेना भारतीय अमेरिकी थीं। 1958 में उनका जन्म हुआ। उनकी मां एंग्लो इंडियन ईसाई थीं, जबकि उनके पिता तुर्की थे। 1970 के दशक तक हेलेना फैशन उद्योग में काफी मशहूर हो चुकी थीं। हालांकि, 1979 में उनकी मुलाकात मिथुन चक्रवर्ती से हुई। रिपोर्ट्स बताती हैं कि हेलेना के कथित बॉयफ्रेंड जावेद खान ने दोनों को मिलवाया था। असल में, जावेद और हेलेना कॉलेज फ्रेंड थे। दोनों ने 2 साल तक एक-दूजे को डेट किया था। वहीं, हेलेना और मिथुन की पहली मुलाकात का श्रेय जावेद को जाता है। इस शुरुआती मुलाकात के दौरान हेलेना को मिथुन भी पसंद आ गए। इसके बाद हेलेना जावेद से अलग हो गईं और वे और मिथुन डेटिंग करने लगे। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने 1979 में शादी कर ली। लेकिन केवल चार महीने में ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

क्यों हुआ था मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ल्यूक का तलाक (Mithun Chakraborty And Helena Luke Divorce Reason)

शादी के कुछ ही हफ़्तों बाद खबर आई कि दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए हैं। हेलेना ने मिथुन से अलग होने की मांग की। माना जाता है कि उनकी शादी मुख्य रूप से मिथुन की योगिता बाली के साथ बढ़ती नज़दीकियों की वजह से टूटी। इसके अलावा, मिथुन हेलेना के पूर्व प्रेमी जावेद का मज़ाक उड़ाते थे। हेलेना के अनुसार मिथुन घर पर मुश्किल से चार घंटे ही बिता पाते थे। घर पर मैं पूरा दिन उनका इंतज़ार करती रहती थी। जब योगिता के साथ उनके रोमांस की खबर आई, तो मैं हैरान रह गई।

Helena Luke Biography Mithun Chakraborty
Source: Google

योगिता बाली से दूसरी शादी

तलाक के बाद मिथुन ने उसी साल योगिता बाली (Yogeeta Bali) से शादी की। इस शादी से एक साल पहले योगिता ने किशोर कुमार से शादी की थी। इस बीच हेलेना, जावेद खान के पास लौट आई। मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं मिमोह, उष्माय और नमाशी। कपल ने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम दिशानी है।

और पढ़ें:Sahara Movie: 1200 करोड़ का घाटा! सहारा फिल्म ने डुबो दी थी निर्माताओं की नैया

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds