7 बहनें, एक भाई…कुछ ऐसी हैं Katrina Kaif की फैमिली, जानिए इनके बारे में कुछ खास बातें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 25 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कैटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड की टॉप लिस्ट वाली हीरोईन की लिस्ट में शुमार हैं। कैटरीना अपनी खूबसूरती से अपने लाखों फैंस के दिल पर राज कर रही हैं। इन दिनों कैटरीना अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। कैटरीना और विक्की जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में जब कैटरीना इतनी लाइमलाइट में हैं, तो हम आपके लिए कैट की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें लेकर आए हैं। 

मिलिए कैट की फैमिली से…

कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों को लेकर तो काफी चर्चाओं में रहती ही हैं, लेकिन ऐसा कम ही होता है, जब उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आए। कैटरीना की फैमिली के बारे में कई लोगों को मालूम नहीं है। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के परिवारवालों के बारे में ही बताने जा रहे हैं। कैट की फैमिली में कौन-कौन हैं और वो क्या करते हैं? तो आइए जानते हैं। 

कैटरीना कैफ के माता-पिता 

कैटरीना के परिवार में उनकी मां Suzzane Turquotte हैं। वो एक इंग्लिश लॉयर और सोशल वर्कर हैं। वो अपनी जिंदगी लोगों की भलाई करने में बीता रही हैं। सुजैन भारत में भी कई चैरिटी प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले चुकी हैं। सुजैन के पति यानी कैटरीना की पिता की बात करें तो उनका नाम मोहम्मद कैफ है। वो एक कश्मीरी मूल के ब्रिट‍िश बिजनेसमैन हैं। लेकिन कैटरीना और उनके भाई बहन की परिवरिश मां ने ही की है, क्योंकि बचपन में ही उनके माता पिता का तलाक हो गया था।

8 भाई-बहनों में 5वें नंबर पर कैटरीना

– अब बात करते हैं, कैटरीना के भाई बहनों के बारे में। तो आपको कैटरीना 8 भाई-बहनों की मंझली बहन हैं। कैट को छोड़कर उनके परिवार में 6 बहनें और एक भाई हैं। कैट की सबसे बड़ी बहन का नाम Stephanie Turquotte है। वो कैमरे से दूर ही रहा करती हैं। उनको ज्यादा देखा नहीं जाता। हां, कैटरीना की टीएनज वाली कुछ पिक्चर्स में Stephanie देखने को जरूर मिलती हैं। स्टीफनी अपने पर‍िवार के साथ प्राइवेट लाइफ ब‍िताती हैं।

– परिवार में दूसरे नंबर पर हैं कैटरीना के भाई, जिनका नाम हैं माइकल। माइकल फर्नीचर डिजाइन‍िंग में एक्सपर्ट हैं। उनका अपनी क्रिएट‍िव‍िटी को लेकर खुद का एक ब्लॉग भी है। माइकल घूमने-फिरने के काफी शौकीन है। इसके अलावा  उनको एडवेंचर काफी पसंद है। 

– तीसरे नंबर पर आती हैं क्रिस्टीन Turquotte है। क्रिस्टीन मैरिड हैं। वो एक होममेकर हैं। चौथे नंबर पर कैटरीना की बहन नताशा हैं। नताशा एक जूलरी डिजाइनर हैं। कैट ने कई बार अपनी बहन के डिजाइन की हुई ज्वैलरी भी पहनी है। 

– पांचवे नंबर पर कैटरीना कैफ हैं और फिर उनके बाद मेल‍िशा आती हैं, जो छठे नंबर की बहन हैं। वो पढ़ने-लिखने में काफी तेज हैं। मेलिशा मैथेमेट‍िश‍ियन और स्कॉलर हैं। 

– सातवें नंबर पर कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ हैं। इसाबेल का नाम आपने सुना होगा। वो एक मॉडल होने के साथ साथ एक्ट्रेस भी हैं। इसाबेल अपनी बहन कैटरीना को ही फॉलो कर रही हैं और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। वो तो बॉलीवुड में कदम भी रख चुकी हैं। इस साल मार्च में इसाबेल और कैटरीना की मूवी आई थीटाइम टू डांस, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में वो सूरज पंचोली के अपोज‍िट कास्ट की गई थीं। 

– कैटरीना के परिवार की सबसे छोटी बहन का नाम है सोनिया। वो एक फोटोग्राफर और ग्राफिक डिजाइनर हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds