Thalaivi Trailer: जयललिता के रोल में 'क्वीन' कंगना की धांसू एक्टिंग, थलाईवी के ट्रेलर ने जीता लोगों का दिल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 23 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की क्वीनकंगना रनौत बीते लंबे
समय से ही चर्चाओं में बनी हुई हैं। आज कंगना रनौत का जन्मदिन है
। वैसे तो कंगना
को अपना बर्थडे गिफ्ट एक दिन पहले ही मिल गया। बीते दिन कंगना को उनकी फिल्म मणिकर्णिका
और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। वहीं आज यानी उनके जन्मदिन
को भी खास बनाने के लिए कंगना की अपकमिंग फिल्म
थलाईवी
के ट्रेलर को लॉन्च कर दिया गया।

जयललिता का एक्टर्स से सीएम बनने का सफर  

कंगना की ये फिल्म लंबे वक्त से चर्चाओं में बनी
हैं। इस मूवी में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता का रोल निभा
रही हैं। मूवी में जयललिता के एक एक्टर्स से लेकर सीएम बनने तक के सफर को दिखाया
गया। मूवी का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। एक बार फिर से कंगना अपनी
दमदार एक्टिंग के लिए खूब तारीफें बटोरतीं हुई नजर आ रही हैं।

मूवी का ट्रेलर दमदार

बात अब फिल्म के ट्रेलर की करते हैं। इसकी शुरुआत
होती हैं जयललिता के फिल्मी करियर से। शुरू में एक डायलॉग आता है-
ये फिल्म वाली हमें बताएगी राजनीति
कैसे की जाती है
?’ इसके बाद दूसरे डायलॉग में पीछे से आवाज
आती हैं-
ये मर्दों की दुनिया हैं, हम एक औरत को आगे खड़ा
किया।’

ट्रेलर में ये दिखाया गया कि कैसे जयललिता एक
एक्ट्रेस से पॉलिटिशन बनीं। ट्रेलर में उस सीन को भी दिखाया गया जिसने जयललिता के
पॉलिटिकल करियर को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। जब उनके साथ भरी सभा में गलत
व्यवहार हुआ था। थलाईवी ट्रेलर में एक से बढ़कर एक कई दमदार डायलॉग भी हैं, जैसे-
अभी तो सिर्फ पंख फैलाएं हैं
उड़ान अभी बाकी है
‘, ‘महाभारत का दूसरा नाम हैं जया।

23 अप्रैल को आएगी फिल्म

थलाईवी का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा हैं। ट्रेलर
में कंगना की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही हैं। अब तक सोशल मीडिया पर फिल्म के
ट्रेलर को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है। गौरतलब है कि इस फिल्म के
लिए कंगना ने काफी मेहनत की। उन्होनें 20 किलो तक अपना वजन बढ़ाया। इस
ट्रांसफोर्मेशन के लिए कंगना की जमकर तारीफें हो रही हैं।

बता दें कि कंगना की ये मूवी हिंदी के साथ साथ
तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म का डायरेक्टर निर्देशन एएल
विजय ने किया। 23 अप्रैल को थलाईवी सिनेमाघरों में रिलीज होगीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds