जब Rajiv Gandhi को मिला फिल्म का ऑफर! Mehmood ने थमा दिए थे 5000

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 29 सितम्बर 2026, 06:14 PM Updated: 29 सितम्बर 2026, 06:14 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rajiv Gandhi Bollywood debut story: क्या आप जानते हैं कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को एक बार बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला था और उन्हें साइनिंग अमाउंट भी दे दिया गया था? साल 1971 में जब मशहूर कॉमेडियन महमूद ने एक स्ट्रगलिंग अमिताभ बच्चन के साथ बेहद हैंडसम राजीव गांधी को देखा, तो उन्होंने तुरंत 5,000 निकालकर दे दिए और बोले, ‘ये लड़का तो अमिताभ से भी ज्यादा स्मार्ट है!’ तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मजेदार और अनसुने किस्से की पूरी कहानी

और पढ़ें: कैंची चलाने वाले हाथ ने जीती IBD 5 की ट्रॉफी! सलून से विनर तक का सफर! | IBD 5 Winner Ritesh Pal

 Rajiv Gandhi को कर दी थी फिल्म ऑफर

साल 1972 की फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ ने अमिताभ बच्चन के करियर को एक नई उड़ान दी थी, लेकिन इसी दौरान पर्दे के पीछे बॉलीवुड का एक ऐसा डेब्यू होने वाला था… जो कभी हुआ ही नहीं! दरअसल, संघर्ष के दिनों में अमिताभ बच्चन ने अपने बचपन के दोस्त राजीव गांधी को लेजेंड्री कॉमेडियन महमूद से मिलवाया था।

राजीव की शानदार पर्सनैलिटी देखकर महमूद इतने इम्प्रेस हुए कि बोल पड़े—’ये लड़का तो अमिताभ से भी ज्यादा स्मार्ट है!’ उन्होंने तुरंत राजीव को फिल्म ऑफर कर दी और दावा किया कि यह लड़का आगे चलकर अमिताभ से भी बड़ा इंटरनेशनल स्टार बनेगा।

5,000 साइनिंग अमाउंट

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब महमूद ने सिर्फ तारीफ ही नहीं की, बल्कि तुरंत अपनी जेब से 5,000 निकाले और बतौर साइनिंग अमाउंट राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के हाथ में थमा दिए। महमूद ने अपने भाई अनवर से कहा कि इस लड़के से कहो, परसों से शूटिंग पर आ जाए।

कमरे में मौजूद अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। जब महमूद के भाई ने उन्हें दोबारा टोकते हुए धीरे से बताया कि भाई, ये कोई स्ट्रगलिंग एक्टर नहीं, बल्कि देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी हैं!

महमूद जी के उड़े होश

यह सुनते ही महमूद के होश उड़ गए। उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत दिए हुए पैसे चुपचाप वापस अपनी जेब में रख लिए और माहौल को संभालने लगे। इस मजेदार वाकये पर राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन दोनों जमकर हंस पड़े थे।

भले ही राजीव गांधी (Rajiv Gandhi ) कभी बड़े पर्दे पर नहीं आए, लेकिन उनके दोस्त अमिताभ बच्चन ने इसी फिल्म में ‘रवि कुमार’ का वो लीड रोल निभाया और ऐसा कमाल किया कि वो बॉलीवुड के ‘सुपरस्टार’ बनने की राह पर निकल पड़े। सच कहें तो महमूद की पारखी नजर ने ही अमिताभ के टैलेंट को पहचाना और ‘बॉम्बे टू गोवा’ उनके डूबते करियर के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई।

वैसे, आपको क्या लगता है? अगर राजीव गांधी सच में बॉलीवुड में एंट्री कर लेते, तो क्या वो अमिताभ बच्चन से भी बड़े सुपरस्टार बन पाते? अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds