कैंची चलाने वाले हाथ ने जीती IBD 5 की ट्रॉफी! सलून से विनर तक का सफर! | IBD 5 Winner Ritesh Pal

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 28 सितम्बर 2026, 06:29 PM Updated: 28 सितम्बर 2026, 06:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

IBD 5 Winner Ritesh Pal: कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो, तो कोई भी मजबूरी आपको मंजिल तक पहुँचने से नहीं रोक सकती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रायपुर के रितेश पाल ने, जिन्होंने कल रात ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के विनर का ताज पहना। कभी घर का खर्च चलाने के लिए सैलून में काम करने वाले इस युवा डांसर ने अपने शानदार हुनर के दम पर आज पूरे देश का दिल जीत लिया है।

उन्होंने फिनाले में सबको कड़ी टक्कर देते हुए न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी जीती, बल्कि 15 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक चमचमाती कार भी अपने घर ले गए। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं सलून में कैंची चलाने से लेकर विनर तक का सफर

और पढ़ें: सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर मारी धांसू एंट्री! पहले दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

सैलून में काम करने वाले Ritesh Pal ने जीती ट्रॉफी

कभी घर का खर्च चलाने और अपने सपनों को जिंदा रखने के लिए सैलून में कैंची चलाने वाले इस युवा डांसर ने आज पूरे देश का दिल जीत लिया है। रितेश ने फिनाले में सबको ऐसी कड़ी टक्कर दी कि जजों से लेकर दर्शक तक दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए।

15 लाख की प्राइज मनी

इस शानदार जीत के साथ रितेश (Ritesh Pal) को न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी मिली, बल्कि इनाम के तौर पर 15 लाख रुपये का भारी-भरकम कैश प्राइज और एक ब्रैंड न्यू कार भी मिली है।

रितेश का यह सफर आसान नहीं था। शुरुआत में परिवार का सपोर्ट न मिलने के कारण वह अपने भाई के साथ सैलून में काम करते थे। डांस का खर्च निकालने के लिए वह हफ्ते में 6 दिन जी-तोड़ प्रैक्टिस करते थे और संडे को सैलून में काम करके हाथ बंटाते थे।

मां के लिए खरीदेंगे आशियाना

लेकिन आज उनकी ये मेहनत रंग लाई है। इस शानदार जीत के बाद रितेश (Ritesh Pal) ने भावुक होते हुए बताया कि वो इन पैसों से सबसे पहले अपनी मां के लिए एक नया आशियाना खरीदेंगे।

युवाओं के लिए मिसाल

आपको बता दें कि रितेश पाल का डांसिंग रियलिटी शो में यह पहला धमाका नहीं है। इससे पहले वह मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के पॉपुलर शो ‘डांस प्लस प्रो’ के भी विनर रह चुके हैं। सैलून से लेकर देश के सबसे बड़े डांस स्टेज तक का रितेश का यह सफर हर उस युवा के लिए मिसाल है जो सपनों को सच करने का दम रखता है।

सैलून में कैंची चलाने वाले हाथ जब देश की सबसे बड़ी डांस ट्रॉफी उठाते हैं, तो इतिहास बनता है। रितेश पाल (Ritesh Pal) की ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं की उम्मीदों की जीत है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds