करिश्मा के करियर को लेकर जूही चावला ने किया था बड़ा खुलासा, कहा- “मैंने की थी ये फिल्में रिजेक्ट”

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 15 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की दुनिया में कब किसकी किस्मत चमक जाए इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. कभी भी किसी भी अभिनेता या अभिनेत्रा का सिक्का चमक सकता है. एक वक्त था जब अभिनेत्र जूही चावला (Juhi Chawla), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) जैसी खूबसूरत हसीनाओं का राज था.

90 के दशक में तीनों अभिनेत्रियों में जमकर मुकाबला बना रहता था. वहीं, अगर बात की जाए करिश्मा कपूर को स्टार बनाने की तो वो ज्यादा चर्चाओं में  आमिर खान के साथ आई सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) से रही. करिश्मा का करियर ऊंचाइयों पर तब छूने लगा जब उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी.

हालांकि ये शायद ही कुछ लोग जानते हैं कि इस फिल्म में करिश्मा से पहले जूही चावला को ऑफर मिला था. दरअसल, फिल्म के डारेक्टर चाहते थे कि इस फिल्म में आमिर खान के साथ जूही चावला कास्ट की जाए लेकिन जूही ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था.

वहीं, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में जूही ने ये खुलासा करते हुए बताया था कि फिल्म “राजा हिन्दुस्तानी” अभिनेत्री करिश्मा कपूर से पहले उन्ही को ऑफर की गई थी. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (Dil to Pagal Hai) में भी उन्हें ही रोल मिला था, लेकिन उन्होंने उस फिल्म में भी काम करने से इंकार कर दिया था.

इसके अलावा जूही ने इस इंटरव्यू में बताया था कि उस दौरान उन्हें ऐसा लगता था कि उनके बिना बॉलीवुड में काम नहीं चलेगा. जिसके चलते उन्हें कई एक से बढ़कर एक फिल्म के ऑफर आए. जूही ने आगे कहा कि उनका घमंड आड़े आ गया था. उन्होंने आसान फिल्मों को चुना और जिन फिल्मों में उन्हें काम करना चाहिए था उसका चुनाव नहीं किया और वो अपनी बंदिशों में ही रह गई.

एक मुहावरा है न “अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत” तो कुछ ऐसा ही अभिनेत्री जूही चावला का हाल हुआ उन्होंने अपने रवैये के चलते कई बेहतरीन फिल्मों से हाथ धो लिया. जिसका परिणाम ये हुआ कि उनकी रिजेक्ट की गई फिल्मों ने किसी और के करियर को बेहतरीन बना दिया. जूही का मानना है कि करिश्मा को अपने करियर में जो सफलता हासिल हुई है, उसके पीछे की सबसे बड़ी वजह वो खुद हैं

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds