Jeffrey Epstein Case: मौत से पहले बदली वसीयत? 100 मिलियन डॉलर और हीरे की अंगूठी ने बढ़ाया एपस्टीन-कैरीना रिश्ते का सस्पेंस

Nandani | Nedrick News Published: 11 फ़रवरी 2026, 10:04 PM Updated: 11 फ़रवरी 2026, 10:04 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jeffrey Epstein Case: जेफरी एपस्टीन से जुड़ी हाल में सार्वजनिक हुई फाइलों ने एक बार फिर कई पुराने सवालों को जिंदा कर दिया है। इन दस्तावेजों में एक महिला का जिक्र खास तौर पर सामने आया है… कैरीना शुलियाक। बताया गया है कि 2019 में जेल में आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले एपस्टीन ने आखिरी फोन कॉल इसी महिला को किया था।

जब एपस्टीन के खिलाफ गंभीर आरोप उजागर हुए और उसके कई करीबी लोग उससे दूरी बनाने लगे, तब भी कैरीना शुलियाक उसके संपर्क में बनी रहीं। यही वजह है कि उनका नाम अब फिर चर्चा में है।

और पढ़ें: ‘सबके राज खोलने को तैयार हूं…’ एपस्टीन की गर्लफ्रेंड Ghislaine Maxwell ने ट्रंप से मांगी माफी

मिन्स्क से न्यूयॉर्क तक का सफर | Jeffrey Epstein Case

कैरीना शुलियाक की एपस्टीन से पहली मुलाकात 2010 में बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में हुई थी। उस समय उनकी उम्र करीब 20 साल थी। दोनों की पहचान एक रूसी महिला के जरिए हुई थी। फाइलों के मुताबिक, मुलाकात के कुछ समय बाद ही एपस्टीन ने उनमें दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी और उन्हें अपने करीबी दायरे में शामिल कर लिया।

इसके बाद एपस्टीन ने कैरीना को अमेरिका आने में मदद की। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में कैरीना कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थीं, लेकिन शुरुआत में उन्हें एडमिशन नहीं मिला।

एडमिशन के लिए प्रभाव और दान का इस्तेमाल

दस्तावेज बताते हैं कि इसके बाद एपस्टीन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। अमेरिकी न्याय विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, कॉलेज के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके दाखिले में भूमिका निभाई।

कहा जाता है कि एपस्टीन ने डेंटल कॉलेज को 50 लाख से 100 लाख डॉलर तक का दान देने की पेशकश की थी। उस समय के डीन ने आभार जताते हुए बेलारूस स्थित उनके पुराने मेडिकल स्कूल से संपर्क किया और उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड मंगवाए। एक इंटरव्यू में पूर्व डीन ने बताया था कि कैरीना अपनी डेंटल पढ़ाई लगभग पूरी कर चुकी थीं।

एक अन्य प्रशासक, जो उस समय डेंटल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष थे, उन्होंने कैरीना को प्रवेश परीक्षा की रूपरेखा और स्टडी गाइड भेजी। चूंकि उनका दाखिला सामान्य समयसीमा से बाद में हुआ था, इसलिए अकादमिक मामलों के उप-डीन ने उनके लिए अलग से इंडिविजुअल स्टडी प्लान तैयार किया।

पढ़ाई पर लाखों डॉलर खर्च

न्याय विभाग के वित्तीय रिकॉर्ड के अनुसार, एपस्टीन ने कैरीना की ट्यूशन फीस के रूप में 6,31,000 डॉलर का भुगतान किया था। इसके अलावा, 2012 में उन्होंने डीन डॉ. इरा बी. लैम्स्टर द्वारा संचालित एक पब्लिक हेल्थ प्रोजेक्ट को 1,00,000 डॉलर दान दिए।

2014 में डेंटल कॉलेज के वार्षिक फंड में 50,000 डॉलर का योगदान भी किया गया। इन दानों और समर्थन की बदौलत कैरीना अपनी पढ़ाई पूरी कर सकीं।

वसीयत में 100 मिलियन डॉलर और हीरे की अंगूठी

फाइलों में यह भी सामने आया है कि कैरीना शुलियाक एपस्टीन की संपत्ति की प्रमुख लाभार्थियों में से एक थीं। बताया गया है कि अपनी वसीयत में एपस्टीन ने उनके लिए 100 मिलियन डॉलर और 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी छोड़ी थी।

माना जाता है कि अब 36 वर्षीय कैरीना न्यूयॉर्क में रहती हैं। एपस्टीन के जीवन के अंतिम क्षणों में उनसे की गई फोन कॉल ने उनके रिश्ते की गहराई को और चर्चा में ला दिया है।

एपस्टीन की मौत और उससे जुड़े विवाद पहले ही कई सवाल खड़े कर चुके हैं। अब इन नई जानकारियों ने यह साफ कर दिया है कि उसके जीवन के आखिरी दौर में कैरीना शुलियाक उसकी सबसे भरोसेमंद और करीबी शख्सियतों में शामिल थीं।

और पढ़ें: Dalai Lama in Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स में दलाई लामा का नाम, धर्मशाला में हड़कंप!  गुरुजी ने किया पलटवार

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds