बॉयफ्रेंड की चौखट पर लड़की का धरना, दुबई में हुआ था प्यार लेकिन…., यहां समझिए पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 नवम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 04 नवम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक मामला सामने आया है और ये मामला काफी हैरान कर देने वाला है. दरअसल, यहाँ पर एक लड़की विदेश से आकर धरना दे रही है और इस लड़की का धरना देने का मकसद अपने प्रेमी को पाना है जिससे वो विदेश में मिली थी और अब उसी के लिए विदेश से भारत आई है.

Also Read- देश क्या है Tata Nano केस, जिसमें अब बंगाल सरकार को देना होगा 766 करोड़ रुपये का हर्जाना?. 

प्रेमी के लिए दुबई से भारत आई प्रेमिका 

जानकारी के अनुसार, ये लड़की पंजाब के जालंधर की रहने वाली है और दुबई में रहकर वहां कुक का काम करती थी  वहीं दुबई में इस लड़की की मुलाकत उत्तर प्रदेश के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजकुमार से हुई जो इसी के साथ काम करता था और दोनों में प्यार हो गया. वहीं इस दौरान ये दोनों कई समय तक दुबई में लीव इन रिलेशन में भी रहे और इसके बाद एक महीने पहले राजकुमार अपने घर चला आया और घर आने के बाद उसने अपनी प्रेमिका से बातचीत बंद कर दी.

वहीं इसके बाद ये लड़की अपनी छोटी बहन को लेकर अपने प्यार को पाने के लिए दुबई से भारत आ गई. और हर्रैया में होटल के कमरे में रहने लगी. वहीं इस दौरान प्रेमी राजकुमार से भी हुई और उसने कोर्ट मैरिज करने की बात कही और उसके बाद प्रेमी राजकुमार फरार हो गया.

शादी का वादा करके फरार हुआ प्रेमी

इसी के साथ कुछ दिन बाद जब ये लड़की अपनी बहन के साथ राजकुमार के घर गयी तो उसने देखा कि राजकुमार घर में ताला लगा हुआ है और उसे जानकारी मिली कि राजकुमार अपनी माँ के साथ फरार हो गए हैं. वहीं राजकुमार की प्रेमिका ने बताया कि हम दोनों लोग दुबई में साथ रहते थे और मुझसे शादी करने की बात कहे थे लेकिन एक महीन बाद वो अपने घर चले आए. जब मैने फोन किया तो फोन नहीं उठाते थे. वहीं प्रेमिका ने बताया कि बीते सोमवार को राजकुमार ने फोन किया और कहा कि मैं दुबई चला आया हूं, तुम भी चली आओ. जिसके बाद राजकुमार की प्रेमिका यहाँ पर धरने पर बैठ गयी.

राजकुमार की प्रेमिका कई समय से भूखी-प्यासी धरना दे रही है और भूखी-प्यासी रहने की वजह से लड़की की तबियत बिगड़ गयी है. वहीं एक दिन पहले जब प्रेमिका की तबियत ज्यादा बिगड़ गयी तो गांव वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज भी चल रहा है और अब यह देखना होगा कि पुलिस कब उसके प्रेमी को उससे मिला पाती है.

पुलिस करेगी कार्रवाई

वहीं इस पूरे मामले में एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि एक युवक और युवती दुबई में होटल में काम करते थे. लड़का दुबई से हिंदुस्तान चला आया और लड़की भी दुबई से उसको ढूंढते हुए यहां पर आई है. लड़की ने तहरीर दी है. पुलिस को निर्देशित किया गया है कि घटना की जांच कर ले. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read- आंध्र प्रदेश में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर टकराई दो ट्रेन, 13 लोगों की मौत और 54 लोग हुए घायल. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds