भारतीय टीम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नहीं है कोई दबाव, कप्तान कोहली ने बताया कारण

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जून 2021, 05:30 AM Updated: 03 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। भारतीय टीम बुधवार रात को ही मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। टीम के कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस की। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्टी सीरीज खेलने वाली है। प्रेस कांफ्रेंस में विराट कोहली ने स्पष्ट किया है कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर मुझ पर कोई दबाव नहीं है।

भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना चाहते हैं कोहली

विराट कोहली ने कहा कि ‘मैं भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना चाहता हूं। पहले भी मुझ पर कोई  दबाव नहीं था और अभी भी मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं है।‘ उन्होंने इंग्लैंड की परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को लाभ मिलने के सवाल पर कहा कि ‘न्यूजीलैंड के लिए परिस्थितियां उतनी ही प्रबल हैं जितनी हमारे लिए हैं। अगर आप चाहते हैं कि हम यह सोचें कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले न्यूजीलैंड को फायदा होगा, तो ऐसा नहीं है। हमें लगता है कि हम बराबरी पर हैं।‘

‘हमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है’

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में लंबा गैप है। इस पर कप्तान कोहली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सोचने और आराम करने का एक शानदार अवसर है। यह देखते हुए कि हमारे पास आगे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।

भारतीय कप्तान ने कहा कि ‘इससे हमें फिर से संगठित होने का समय मिलेगा और इस तरह की एक महत्वपूर्ण सीरीज से पहले इसकी आवश्यकता है। हम जीतते रहना चाहते हैं। हमने यहां तक पहुंचने के लिए बड़ी मेहनत की है। ये फुटबॉल की तरह हैं, जहां आप एक चैंपियंस लीग जीतते हैं, तो आप रुकते नहीं हैं, आप बस जीतते रहना चाहते हैं।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds