चोरी या फिर गुम हो जाए आपका Mobile Phone, तो उसे कैसे कर सकते हैं ब्लॉक? जानिए सिंपल स्टेप में…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 13 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज के दौर में मोबाइल फोन का साथ होना आम बात है या यूं कहें कि मोबाइल फोन हमारी लाइफ का एक इंपोर्टेंट पार्ट बन चुका है। फोन से बात तो होती है, साथ ही अब तो इसमें ऑनलाइन बैंक, शॉपिंग, जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी होते हैं। अब अगर ऐसे में अगर फोन किसी ने चुरा लिया या फिर कहीं फोन खो गया तो फोन का नुकसान तो होता ही है साथ ही उसमें जो डॉक्युमेंट्स उनके भी गलत इस्तेमाल होने का शक होता है। ऐसे में अगर कभी फोन चोरी हो जाए तो क्या किया जाए? ये एक बड़ा सवाल है। चलिए आज इसके बारे में जान लेते हैं…

फोन चोरी होने पर सबसे पहले उसे ब्लॉक करना चाहिए, जिससे कि कोई और आपके फोन को यूज नहीं कर पाएगा और ना तो बेच ही पाएगा। अब आप कहेंगे कि आखिर ये फोन ब्लॉक करने के लिए क्या करना होगा तो चलिए इसके एक एक स्टेप को जानते हैं।

कैसे करें मोबाइल फोन को ब्लॉक?

– मोबाईल फोन खोने पर सबसे पहले पुलिस में FIR लिखवाए, जिसे ऑफलाइन या ऑनलाइन दर्ज करवाया जा सकता है। FIR की कॉपी और कंप्लेंट नंबर को आप जरूर ले लें।

– इसके बाद CEIR मतलब कि सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर की वेबसाइट gov.in पर जाएं। देश के हर फोन का डाटा यानी कि फोन का मॉडल, सिम साथ ही IMEI नंबर CEIR के पास रहता है। यहां से चोरी हो चुके मोबाइल फोन को तलाशा जा सकता है।

– gov.in पर तीन ऑप्शन मिलेंगे Block/Lost Mobile, Check Request Status और तीसरा Un-Block Found Mobile। यहां Stolen/Lost Mobile ऑप्शन पर चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने के लिए क्लिक करें, जिससे एक पेज खुलकर सामने आएगा और यहीं चोरी हुए मोबाइल फोन की डिटेल दर्ज करें।

– मोबाइल नंबर, IMEI नंबर डिवाइस ब्रांड के अलावा कंपनी, फोन खरीदने की invoice और फोन खोने की तारीख यहां पर रजिस्टर करें। राज्य, जिला, फोन चोरी होने का जो एरिया है वो, कंप्लेंट नंबर को भी यहां दर्ज करना होगा। यहां आप एफआईआर की कॉपी को भी अपलोड कर दें।

– इसके बाद Add more complaint पर जाए और मोबाइल ओनर का नाम, पता, आधार कार्ड के अलावा पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस साथ ही आइडेंटिटी यहीं पर दर्ज कर दें, यहीं पर अपना नया मोबाइल नंबर भी दर्ज करें।

– रजिस्टर नंबर पर एक ओटीपी आएगा और तब वेरिफिकेशन प्रॉसेस कंप्लीट हो जाएगा। फाइनल सब्मिट करके चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर लें। अगर फोन मिलता है तो इस बारे में आपके रजिस्टर्ड फोन पर  जानकारी दे दी जाएगी।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds