'मैं कपड़े बदल रही थीं, वो मेरे कमरे में आए और…' अब शालिनी ने हनी सिंह के पिता को लेकर चौंकाने वाली बातें बोली!!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 05 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मशहूर रैपर हनी सिंह का विवादों से काफी गहरा नाता लगता है। थोड़े थोड़े समय के बाद हनी सिंह को लेकर कोई ना कोई कंट्रोवर्सी होती रहती है। कभी उनके गानों को लेकर, तो कभी वजह कोई और होती है। लेकिन इस बार वो जिस मुसीबत में फंसे हैं, वो मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर हैं। 

मुश्किलों में यो यो हनी सिंह

हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने सिंगर पर घरेलू हिंसा समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। शालिनी तलवार ने अपनी पति पर शारीरिक हिंस, यौन हिंसा समेत मानसिक उत्पीड़न मामले में कोर्ट में केस भी दर्ज किया। जिसके बाद कोर्ट की तरफ से हनी सिंह को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। 

अपने ससुर पर शालिनी के गंभीर आरोप

अपनी शिकायत में शालिनी ने हनी सिंह को लेकर ऐसे कई दावे किए, जो हैरान कर देने वाले हैं। इसके बाद अब शालिनी ने अपने ससुर यानी हनी सिंह के पिता को लेकर भी कुछ ऐसी बातें बोलीं है, जिसके बारे में जानकर हर कोई चौंक जाएगा। 

शालिनी तलवार ने अपने ससुर सरादार सरबजीत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा कि ससुर को ‘गलत तरीके’ से छुने की कोशिश की। शालिनी के आरोपों के अनुसार उन्होंने कहा कि एक बार जब वो कपड़े बदल रही थीं, तो शराब के नशे में धुत ससुर उनके कमरे में घुस आए थे और इस दौरान उन्होंने गलत तरीके से उन्हें छुआ भी था।  शालिनी ने दावा किया कि ससुर ने उनके ब्रेस्ट पर भी गलत तरह से हाथ लगाया। सिर्फ शालिनी ने अपने ससुर ही नहीं सास और ननद के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है।  

‘जानवरों जैसा सुलूक करता था परिवार’

शालिनी का कहना है कि उनकी इस 10 साल की शादी के दौरान हनी सिंह और उनके परिवारवालों ने बहुत बुरा सुलूक उनके साथ किया। वो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से इस तरह चोट पहुंचा रहे थे, कि उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था कि वो कोई जानवर हो।

वहीं हनी सिंह को लेकर भी शालिनी ने कई बड़े दावे किए। उन्होंने अपने पति को एल्कोहल और ड्रग एडिक्ट बताया। यही नहीं शालिनी ने ये भी आरोप लगाया कि हनी सिंह के कई दूसरी लड़कियों के साथ अवैध शारीरिक संबंध थे। जब उन्होंने हनी को रंगे हाथों ऐसा करते हुए पकड़ लिया था, तो उन पर शराब की बोतल फेंकी थीं । 

‘अक्सर मारपीट करते थे हनी सिंह’

शालिनी के मुताबिक हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी उनके साथ मारपीट की थी। उनका कहना है कि शादी के समय से ही उनके साथ मारपीट शुरू हो गई थी। उनका ये भी कहना था कि हनी सिंह इस शादी को अहमियत नहीं देते थे। वो शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। एक बार जब उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी, तो वो (हनी सिंह) इससे काफी गुस्सा हो गए और इसके लिए उनके साथ मारपीट भी की थी। 

मुआवजे के लिए शालिनी ने ये बड़ी डिमांड रखीं

इस मामले में हनी सिंह की पत्नी ने उनसे 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। साथ में कोर्ट से ये भी अपील की है कि वो सिंगर को निर्देश दे की वो दिल्ली में शालिनी का जो पुल फर्निश्ड घर है, उसका किराया भरें। ये किराया महीने का 5 लाख रुपये है। शालिनी का कहना है कि उन्होंने ये मांग इसलिए की, जिससे वो अपनी देखभाल खुद करें और अपनी विधवा मां पर बोझ ना बनें। 

वहीं शालिनी तलवार की शिकायत पर कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके लिए कोर्ट ने सिंगर को 28 अगस्त तक का समय दिया है। 

बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। वो पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे। उनकी यही दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। जिसके बाद 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds