Holi 2026 School Holidays: होली को लेकर कई राज्यों में 4 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट और शेड्यूल

Shikha Mishra | Nedrick News New Delhi Published: 28 फ़रवरी 2026, 10:17 PM Updated: 28 फ़रवरी 2026, 10:20 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Holi 2026 School Holidays: होली में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन बच्चों के पेरेंट्स अभी भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि स्कूलों में आखिर कितने दिन की छुट्टी मिलेगी। कई राज्यों में अभी तक आधिकारिक तौर पर छुट्टियों की लिस्ट क्लियर नहीं होने से पेरेंट्स अपने प्लान नहीं बना पा रहे हैं। स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्कूल प्रशासन इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि छुट्टी 3 मार्च को होगी या 4 मार्च को। अलग-अलग राज्यों में सरकारी कैलेंडर और स्थानीय परंपराओं के कारण तारीखों में थोड़ा फर्क देखने को मिल रहा है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कि किस राज्य में कब छुट्टी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में लगातार 4 दिन की छुट्टी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर तीन दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक 2 मार्च (सोमवार – होलिका दहन), 3 मार्च (मंगलवार), 4 मार्च (बुधवार – होली) को है। इन तीन दिनों में स्कूल बंद रहेंगे। क्योकि 1 मार्च को रविवार है, इसलिए छात्रों को रविवार से बुधवार तक लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

बिहार में दो दिन की छुट्टी

बिहार में आमतौर पर होली पर दो दिन की छुट्टी दी जाती है। इस बार 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद रहने की संभावना है। हालांकि कुछ निजी स्कूल 2 मार्च को भी अवकाश दे सकते हैं।

दिल्ली-NCR में क्या स्थिति है?

दिल्ली-NCR के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों ने 3 और 4 मार्च को छुट्टी घोषित की है। हालांकि नोएडा के कुछ स्कूलों में उस समय परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए वहां अलग व्यवस्था हो सकती है। लेकिन अधिकतर जगह सोमवार से बुधवार तक छुट्टी रहने की संभावना है।

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब

इन राज्यों में भी होली पर स्कूल बंद रहेंगे। ज्यादातर स्कूलों में सोमवार से बुधवार तक अवकाश रहेगा। हरियाणा और पंजाब ने 4 मार्च को गजटेड हॉलिडे घोषित किया है। कुछ स्कूल सिर्फ 3 और 4 मार्च को ही बंद रहेंगे।

अन्य राज्यों में भी 3-4 मार्च को छुट्टी

गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में 3 और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। इन दिनों स्कूल और कई सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। चूंकि होली बुधवार (4 मार्च) को है, इसलिए कई स्कूल मंगलवार (3 मार्च) को छोटी होली/होलिका दहन के कारण भी बंद रह सकते हैं। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर के स्थानीय स्कूल प्रशासन से भी पुष्टि कर लें।

आखिर कन्फ्यूजन क्यों?

होली का त्योहार चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है। कई बार अलग-अलग जगहों पर होलिका दहन और रंग वाली होली की तारीख में एक दिन का अंतर हो जाता है। इसी वजह से छुट्टियों को लेकर भ्रम की स्थिति बनती है। अगर आप छात्र हैं या आपके बच्चे स्कूल जाते हैं, तो बेहतर होगा कि अपने स्कूल की आधिकारिक सूचना जरूर चेक कर लें। फिलहाल इतना तय है कि होली 2026 में ज्यादातर राज्यों में 3 और 4 मार्च को ही रंगों की धूम रहेगी और बच्चों को भी अच्छी-खासी छुट्टियां मिलेंगी।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds