CBI Challenge Kejriwal: अभी थमा नहीं है शराब घोटाला केस! बरी होने के बाद सीबीआई ने केजरीवाल को फिर हाईकोर्ट में घेरा

Shikha Mishra | Nedrick News New Delhi Published: 28 फ़रवरी 2026, 10:15 PM Updated: 28 फ़रवरी 2026, 10:15 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

CBI Challenge Kejriwal: अभी तो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहत की सांस ली ही थी कि सीबीआई ने उनकी खुशियों में खलल डाल दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के कुछ ही घंटों के भीतर, सीबीआई ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दे दी है। जिसको लेकर दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने एक्साइज पॉलिसी मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि CBI ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है।

कोर्ट के फैसले के बाद AAP का पलटवार

ट्रायल कोर्ट से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी देश से माफी मांगें। AAP के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं को बदनाम करने की नाकाम साजिश को उजागर कर दिया है।

‘झूठा केस किया गया’ – संजय सिंह

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दूसरे नेताओं के खिलाफ झूठा केस बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया है, जिससे साफ हो गया कि मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में स्कूलों, अस्पतालों और पब्लिक सर्विसेज में हो रहे सुधार को बर्दाश्त नहीं कर पाए, इसलिए पार्टी की छवि खराब करने के लिए अभियान चलाया गया।

पीएम मोदी पर सीधे आरोप

संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ा फैसला है और इससे साबित होता है कि देश में साजिश की राजनीति हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि देश की सबसे तेजी से उभरती राजनीतिक पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री में जरा भी शर्म है तो उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उनके मुताबिक, यह मामला दिल्ली की राजनीति से आगे बढ़कर देश की राजनीति का मुद्दा बन चुका है।

‘परिवार वाले खुशी से रो पड़े’

संजय सिंह ने यह भी कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद नेताओं के परिवार वाले भावुक हो गए। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल भी फैसले के बाद भावुक हो गए और खुशी से रो पड़े।

अब मामला दिल्ली हाईकोर्ट में जाएगा, जहां CBI की अपील पर सुनवाई होगी। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि हाईकोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है। फिलहाल ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और दिल्ली की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds