व्हाइट हाउस के पास गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप… ट्रंप अंदर मौजूद थे; हमलावर ढेर| White House Firing

Nandani | Nedrick News Washington Published: 24 मई 2026, 04:39 PM Updated: 24 मई 2026, 04:45 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

White House Firing: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब व्हाइट हाउस के पास अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस परिसर के अंदर मौजूद थे। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका भारी सुरक्षा घेरे में बदल गया और एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में संदिग्ध हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के रूप में हुई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने व्हाइट हाउस के बेहद करीब पहुंचकर गोलीबारी की कोशिश की थी। हालांकि, सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही ढेर कर दिया।

और पढ़ें: अब जंग की गिनती शुरू? ट्रंप की 4 शर्तों से ईरान में हलचल…  तेहरान ने खींची रेड लाइन| Iran America War

व्हाइट हाउस के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा| White House Firing

घटना के तुरंत बाद व्हाइट हाउस का नॉर्थ लॉन खाली करा लिया गया। इलाके में भारी संख्या में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स, पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस की छत पर काउंटर स्नाइपर्स को भी सक्रिय कर दिया गया था ताकि किसी भी संभावित खतरे को तुरंत रोका जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए इलाके की आवाजाही रोक दी गई और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।

बैग से हथियार निकालकर शुरू की फायरिंग

सीक्रेट सर्विस के बयान के अनुसार, घटना 17वीं स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के पास हुई। एजेंसी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस पुलिस ने तुरंत जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध हमलावर को गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस गोलीबारी में एक राहगीर के घायल होने की भी खबर है। फिलहाल उसकी हालत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

हमलावर की तस्वीर आई सामने

घटना के बाद संदिग्ध नसीरे बेस्ट की तस्वीर भी सामने आई है। हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक उसके मकसद को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके बैकग्राउंड, सोशल मीडिया गतिविधियों और संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह अकेले काम कर रहा था या उसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ है। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

FBI समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एफबीआई की टीम मौके पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर जांच कर रही है। अधिकारियों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हमलावर व्हाइट हाउस जैसे हाई सिक्योरिटी जोन के इतना करीब कैसे पहुंच गया और उसके पास हथियार कैसे आया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है।

हाल की घटनाओं के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंता

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। हाल ही में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर से जुड़ी कथित हत्या की साजिश का मामला भी सामने आया था। इसी महीने अमेरिका की अटॉर्नी जीनिन पिरो ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें एक आरोपी द्वारा सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर गोली चलाने का दावा किया गया था। ऐसे में व्हाइट हाउस के पास हुई ताजा फायरिंग ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

और पढ़ें: POK में मारा गया हमजा बुरहान! घंटों तक मौत छुपाती रही ISI… आखिर क्या था डर? POK Hamza Burhan killed

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds