Garmin CIRQA Smart Ring: फिटनेस टेक दिग्गज Garmin आधिकारिक तौर पर अपनी पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे Garmin CIRQA Smart Ring नाम दिया गया है। यह बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Ring और Oura Ring को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कि यह रिंग Samsung और Oura से कैसे अलग और बेहतर साबित हो सकती है।
और पढ़ें: क्या यह है सबसे सस्ता AI स्मार्ट ग्लास? जानिए Rogbid VisionW की कीमत और खूबियां
फाइल हुआ Smart Ring का नाम
हाल ही में इस डिवाइस को इंडोनेशिया की एक आधिकारिक सर्टिफिकेशन डेटाबेस वेबसाइट (e-Sertifikasi) पर देखा गया है, जिसने इसके लॉन्च की खबरों को पक्का कर दिया है। इसे डेटाबेस में CIRQA SMART RING नाम से फाइल किया गया है।
साथ ही इस डिवाइस को एक ‘Fitness Product’ (फिटनेस प्रोडक्ट) के रूप में लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक इसका निर्माण ताइवान (Taiwan) में हुआ है। और यह रिंग पूरी तरह से Garmin Connect ऐप के साथ काम करेगी, जहां यूजर अपना सारा हेल्थ डेटा देख सकेंगे।
Samsung और Oura को क्यों मिलेगी बड़ी टक्कर?
Oura जैसी कंपनियां अपनी स्मार्ट रिंग के डेटा और फुल फीचर्स के लिए हर महीने करीब 500+ ($5.99) का सब्सक्रिप्शन चार्ज लेती हैं। वहीं, गार्मिन का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वह अपने कोर हेल्थ फीचर्स के लिए कोई अनिवार्य मंथली फीस नहीं लेता। गंभीर एथलीट और फिटनेस लवर्स पहले से ही गार्मिन के जीपीएस और हेल्थ डेटा पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। गार्मिन का ब्रांड नेम ही इसे एक बड़ी बढ़त देता है।
कलाई पर भारी स्मार्टवॉच पहनकर सोने या काम करने के बजाय, उंगली में हल्की रिंग पहनकर 24 घंटे ट्रैकिंग करना यूजर्स के लिए एक बेहतरीन और आरामदायक विकल्प होगा। यह रिंग गार्मिन के मौजूदा इकोसिस्टम (जैसे उनकी प्रीमियम स्मार्टवॉच, साइकलिंग कंप्यूटर आदि) के साथ मिलकर काम कर सकती है, जिससे यूजर्स को अपनी पूरी फिटनेस का एक कंबाइंड डेटा मिलेगा।
लॉन्च और कीमत की संभावना
अनुमानित कीमत: हाल ही में लॉन्च हुए गार्मिन के CIRQA Smart Band ($199.99) को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस स्मार्ट रिंग की कीमत $199 से $249 (करीब ₹16,000 से ₹21,000) के बीच हो सकती है। यह कीमत इसे बाकी प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले काफी किफायती बनाएगी।
कब होगी लॉन्च?: सर्टिफिकेशन डेटाबेस में दिखने का साफ मतलब है कि इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसे 2026 के आखिरी महीनों या 2027 की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर बाजार में पेश किया जा सकता है।













































