International Women’s Day 2020: इस कारण 8 मार्च को ही मनाया जाता है “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस”, जानिए कब और कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

हर वर्ष 08 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यूं तो साल 1908 में महिला दिवस की शुरुआत हुई थी, लेकिन इसे मान्यता साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा गई थी. जिसके बाद से पूरे विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च के दिन मनाया जाने लगा. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कैसे हुई, इसे 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का क्या है महत्व? आइए जानते हैं…

महिला दिवस (Women’s Day) हर साल विभन्न थीम के साथ मनाया जाता है. वहीं, इस बार की थीम “I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights” है. इस थीम का मतलब महिला की समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है.

कब से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ?

अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस को सबसे पहले 28 फरवरी,1909 को अमेरिका में मनाया गया था. दरअसल, न्यूयॉर्क में साल 1908 में कई महिलाएं नौकरी के घंटों को कम करने और आय बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर थी. जिसके बाद उन्हें सफलता मिली और फिर एक साल बाद यानी साल 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया.

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?

साल 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस को लेकर हड़ताल की थी. इस दौरान उन्होंने अपने पतियों की मांग का समर्थन करने से भी इंकार कर दिया था. यहां तक कि महिलाओं ने उन्हें युद्ध को छोड़ने के लिए भी राजी कराया था. इसके बाद वहां के सम्राट निकोलस को अपना पद छोड़ना पड़ा था और फिर बाद में महिलाओं को मतदान करने का भी अधिकार मिला था. 28 फरवरी को रूसी महिलाओं द्वारा ये विरोध किया गया था. बता दें कि यूरोप में 08 मार्च को महिलाओं ने पीस ऐक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने को लेकर रैलियां की थीं. जिसके चलते दुनियाभर में 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई थी.

कैसे मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?

08 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनियाभर की माहिलाओं को खास महसूस करवाने के लिए घर या ऑफिस में एक अलग ही अंदाज नजर आता है. कहीं, महिलाओं को गुलाब या गिफ्ट्स दिए जाते हैं तो कहीं उनके लिए खास कार्यक्रम का आयोजन होता है. कुछ तो ऐसे भी दफ्तर हैं जहां इस दिन महिलाओं की छुट्टी या हाफ डे वार्किंग जैसी सुविधा दी जाती है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds