Kisan Andolan: कहीं जबरन हटाया, तो कहीं बिजली गुल…जानिए हिंसा के बाद अब क्या है किसान आंदोलन का ताजा हाल?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा इस वक्त चर्चाओं में बनी हुई है। हिंसा के बाद किसान आंदोलन का क्या होगा, ये हर कोई जानना चाहता है। 2 महीनों से भीषण ठंड के इस मौसम में किसान नए कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर जमे थे। लेकिन इस बीच ट्रैक्टर रैली के दौरान जबरदस्त हिंसा हो गई, जिसके चलते किसानों की काफी बदनामी भी हो रही है।

ऐसे में क्या ये किसान अब अपने इस आंदोलन से पीछे हट जाएंगे, या फिर अपनी इस लड़ाई को यूं ही जारी रखेंगे, ये सवाल इस वक्त सबसे ज्यादा उठ रहा है।

दो संगठनों ने वापस लिया आंदोलन

हालांकि इस हिंसा के बाद किसान संगठनों के बीच दरार पड़ती हुई नजर आने लगी है। बीते दिन दो संगठनों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने गाजीपुर और नोएडा बॉर्डर पर चल रहे अपने प्रदर्शन को वापस लिया। वहीं किसान संगठनों ने एक फरवरी को संसद मार्च का फैसला लिया गया, जिसे अब स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा दूसरे बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का अब क्या हाल है…आइए इसके बारे में आपको बता देते हैं…

बागपत पर पुलिस ने खत्म कराया आंदोलन

उत्तर प्रदेश के बागपत में चल रहे किसान आंदोलन को खत्म कराया गया। पुलिस ने देर रात इस आंदोलन को खत्म कराया। जहां पुलिस का ये कहना है कि इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण किया गया। वहीं दूसरी ओर इसकी वीडियो भी सामने आ रही है, जिसमें पुलिस किसानों पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। यहां पर आंदोलन 19 दिसंबर से चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने खत्म कराया। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।

गाजीपुर बॉर्डर पर बिजली काटने का आरोप

इसके अलावा बताया ये जा रहा है कि गाजीपुर बॉर्डर पर कल रात से बिजली गुल है। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर आंदोलन को अस्थिर करने का आरोप लगाया। राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस ने रात को प्रदर्शन वाली जगह की बिजली काट दी, जिसकी वजह से डर का माहौल बना हुआ है। हम लोग रात से जाग रहे हैं। सरकार चाहती है कि हम अपना आंदोलन खत्म कर दें।

कई किसान नेता फंसे

गौरतलब है कि रिपब्लिक डे के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई किसान नेता भी फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने रैली के दौरान मचे उपद्रव को लेकर FIR में अब तक 37 किसान नेताओं के नाम शामिल किए। वहीं इसके अलावा लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्खा सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds