Farmers Protest: तीन घंटों का चक्का जाम, पुलिस की तैयारी…जानिए 6 फरवरी का पूरा प्लान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 05 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

2 महीनों से भी जारी किसान आंदोलन में एक बार फिर से तेज हो रहा है। जहां 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद ये संभावनाएं जताई जाने लगी थीं कि किसानों का आंदोलन खत्म होने की ओर आगे बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक यूं ही जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती।

दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड में नहीं होगा चक्का जाम

किसानों ने एक बार फिर से अपने आंदोलन को रफ्तार देने के लिए कल यानी 6 फरवरी को चक्का जाम करने का फैसला लिया। किसान संगठनों का कहना है कि ये चक्का जाम देशव्यापी होगी, जिसमें 6 फरवरी को केवल तीन ही घंटों के लिए होगा। हालांकि ये चक्का जाम दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में नहीं होगा। इसका ऐलान भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया।

3 घंटों के लिए होगा चक्का जाम

राकेश टिकैत के अनुसार 6 फरवरी यानी शनिवार को चक्का जाम तीन घंटों के लिए दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक होगा। जिस दौरान अपने अपने इलाकों में लोग सड़कों पर बैठेंगे और उन्हें जाम करेंगे। किसान नेताओं के अनुसार ये चक्का जाम दोपहर 3 बजे तक खत्म हो जाएगा और वो इसके बाद एक साथ एक मिनट के लिए गाड़ियों के हॉर्न बजाएंगे। तीन घंटे के चक्का जाम के बाद प्रदर्शनकारी गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंप जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि यहां जो लोग नहीं आ सकते, वो अपनी-अपनी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम करें।

केंद्र पर तंज कसते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली और आसपास की जगहों पर पहले ही किले बंदी की हुई है, तो इस वजह से हमले ये फैसला लिया कि यहां पर चक्का जाम नहीं किया जाएगा। इस दौरान टिकैत ने ये अपील भी की है कि गांव, शहरों और कस्बों में जो प्रदर्शनकारी चक्का जाम करेंगे, उस दौरान वहां जो आम लोग मौजूद होंगे उनकी सेवी की जाए। किसान संगठन चक्का जाम के दौरान आम लोगों को मूंगफली, फल, पानी चना, खाना समेत अन्य चीजें देंगे।

भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ये कहा गया है कि ये चक्का जाम शांतिपूर्ण होगा। सिर्फ हाईवे को जाम किया जाएगा। इस दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस का रास्ता नहीं रोका जाएगा।

चक्का जाम के लिए पुलिस की तैयारी

वहीं चक्का जाम को लेकर पुलिस भी सतर्क है। भले ही दिल्ली में किसान संगठनों ने चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया हो, लेकिन फिर भी 26 जनवरी की हिंसा को देखते हुए पुलिस सतर्क है। दिल्ली पुलिस के DSP चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि चक्का जाम को  देखते हुए सभी संवेदनशील जगहों पर खास ध्यान रखा जा रहा है। चक्‍का जाम का सबसे ज्‍यादा असर पंजाब और हरियाणा में दिखने की संभावना है। ऐसे में वहां की पुलिस पूरी तरह मुस्‍तैद है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds