केवल 80 घंटों तक फडणवीस ने संभाला महाराष्ट्र में सीएम पद, जानिए किन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल रहा सबसे छोटा

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

राजनीति गलियारो में एक पद को पाने के लिए राजनेता कई तरह की नीतियों को अपनाते रहते हैं, ऐसे में जब बात आती सत्ता हासिल करने की तो कई उम्मीदवार खड़े हो जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का पद हासिल करना भी कोई आम बात नहीं है, बहुमत के साथ जनता का विश्वास जीतना भी बेहद जरूरी होता है. वहीं, महाराष्ट्र में कई दिनों से मुख्यमंत्री के पद को लेकर राजनीतिक उठापटक चलने और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद से एक बार फिर ये चर्चा का विशेष बन गया कि किसकी सरकार कौन से राज्य में बहुत कम समय तक रही? इसके अलावा किन राजनीतिक परिस्थितियों के कारण मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा.

आपको बता दें कि विभन्न प्रदेशों के करीब एक दर्जन नेता ऐसे रह चुके हैं जो कुछ दिन या फिर कुछ घंटे तक ही अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री रह पाए और फिर उनको इस्तीफा देना पड़ा, तो आइए आपको बताते हैं.

इन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल बेहद छोटा

मुख्यमंत्री का नाम  साल  राज्यसमय (कितने दिन तक रहे मुख्यमंत्री)
सतीश प्रसाद सिंह1968बिहार5 दिन
बी पी मंडल1968बिहार31 दिन
सी एच मोहम्मद कोया1979केरल45 दिन
जानकी रामचंद्रन1988तमिलनाडु23 दिन
जगदंबिका पाल 1998उत्तर प्रदेश1 दिन
एस सी मराक 1998 मेघालय3 दिन
ओम प्रकाश चौटाला1990हरियाणा5 दिन
ओम प्रकाश चौटाला1991हरियाणा4 दिन
शिबू सोरेन2005झारखंड9 दिन
बीएस येदियुरप्पा2007कर्नाटक8 दिन
बीएस येदियुरप्पा2018कर्नाटक3 दिन

 

देवेंद्र फडणवीस का नाम भी हुआ शामिल

वहीं, सीएम पद की शपथ लेकर इस्तीफा देने वालों की 11 राजनेताओं की लिस्ट में 12वां नबंर देवेंद्र फडणवीस का भी जुड़ गया है. देवेंद्र का मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का कार्यक्रम भी काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि देवेंद्र यूं अचानक से शपथ ले लेंगे. जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया था, यहां तक कि विपक्षी पार्टियों ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया, जहां सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट कराने का निर्णय सुनाया. जिसके बाद पहले डिप्टी सीएम ने इस्तीफा दिया और फिर सीएम ने भी अपने पद से इस्तीफा दे डाला. इसके चलते अब उनका नाम भी सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों की सूची में दर्ज हो गया. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस दूसरी पारी में लगभग 80 घंटों के लिए ही मुख्यमंत्री के पद पर रह पाए और उन्होंने 26 नवंबर, मंगलवार की शाम को इस्तीफा दे दिया.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds