न्यूयॉर्क में मिडिल ईस्ट मंथन: ट्रंप ने एर्दोगन को बताया टफ कुकी, बोले— उनसे पंगा लेने की गलती कोई न करे| Donald Trump Erdogan meeting

Nandani | Nedrick News Turkey Published: 24 सितम्बर 2026, 10:06 PM Updated: 24 सितम्बर 2026, 10:06 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Donald Trump Erdogan meeting: न्यूयॉर्क में मिडिल ईस्ट के सुलगते मसलों पर हुई एक बेहद अहम बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वही जाना-पहचाना और बेबाक अंदाज देखने को मिला। खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और अरब जगत के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने भरे मंच से एर्दोगन को अपना ‘खास दोस्त’ करार दिया और बाकी नेताओं को एक तरह से चेतावनी भरे लहजे में आगाह करते हुए कहा कि एर्दोगन एक ‘टफ कुकी’ यानी बेहद सख्त मिजाज और मजबूत इरादों वाले नेता हैं, इसलिए उनसे किसी को भी पंगा लेने या उलझने की गलती नहीं करनी चाहिए।

और पढ़ें: सऊदी अरब पर आंच आई तो चुप नहीं रहेगा पाकिस्तान; पवित्र स्थलों की रक्षा को लेकर दिया बड़ा बयान| Pakistan defends Saudi Arabia

भरे मंच पर तारीफ और ट्रांसलेशन पर चुटकी| Donald Trump Erdogan meeting

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में ट्रंप ने बहुत ही हल्के-फुल्के और दोस्ताना अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने अपने भाषण के अनुवाद को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कमरे में एक अच्छा ट्रांसलेटर मौजूद होगा, जो उनके इन शब्दों का सही मतलब बाकी नेताओं तक पहुंचाएगा।


ट्रंप ने एर्दोगन को एक बेहद ‘शानदार’ और अद्भुत शख्सियत बताते हुए दोहराया कि दोनों देशों और नेताओं के बीच गहरे और मजबूत रिश्ते हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे नाजुक मोड़ पर आया है, जब पूरा मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र कई तरह के तनावों और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है।

खाड़ी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में महामंथन

इस बहुपक्षीय बैठक में अरब और खाड़ी क्षेत्र के कई कद्दावर नेता एक मेज पर मौजूद थे। बैठक में इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैद, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा समेत कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की।

इन सभी दिग्गज नेताओं के सामने ट्रंप ने एर्दोगन के मजबूत फैसलों और दृढ़ नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति अपने फैसलों पर अडिग रहने वाले नेता हैं, इसलिए उनके साथ उलझने की कोशिश करना किसी के लिए भी समझदारी नहीं होगी।

एर्दोगन बोले: 8 देश मिलकर निकालेंगे संकट का समाधान

बैठक खत्म होने के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने न्यूयॉर्क स्थित ‘तुर्किए हाउस’ (टर्किश हाउस) के बाहर आकर मीडिया से सीधी बात की। उन्होंने बातचीत को बेहद सकारात्मक बताया और कहा कि तुर्की और क्षेत्र के अन्य मुल्क खाड़ी देशों के सामने खड़ी मुश्किलों को दूर करने के लिए पूरी एकजुटता से जुटे हैं।

एर्दोगन ने जानकारी दी कि लगभग आठ देश मिलकर इस संकट का जल्द से जल्द हल निकालने के लिए साझा कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इन प्रयासों के ठोस और सकारात्मक नतीजे आने वाले दिनों में साफ दिखाई देने लगेंगे।

मिडिल ईस्ट में नए कूटनीतिक समीकरणों की उम्मीद

तुर्की, अमेरिका और खाड़ी देशों के बीच बढ़ रहा यह नया तालमेल पूरे क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। मौजूदा तनावों को सुलझाने के लिए एक साथ आई इन महाशक्तियों की यह बातचीत दिखाती है कि आने वाले वक्त में मिडिल ईस्ट की कूटनीति नए रास्ते तलाश रही है।

और पढ़ें: इस्लामाबाद में ऐसा क्या हुआ कि भारत-पाक आ गए एक साथ? SCO मंच से पाकिस्तान के इस बयान ने सबको चौंकाया! India Pakistan terrorism challenge

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds