आखिर कितने खूंखार मुस्लिम शासक थे तैमूर और जहांगीर? जिनके नाम पर है सैफ-करीना के बेटों के नाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 12 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फरवरी 2021 में करीना कपूर ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया। अब सैफ अली खान और करीना कपूर के बेबी बॉय के नाम को लेक बवाल मचा हुआ है। इससे पहले उनके बेटे तैमूर के नाम को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। 4 साल पहले सैफ-करीना ने अपने पहले बेटे का नाम तैमूर रखा था। अब छोटे बेटे का नाम जहांगीर रखने की बात सामने आ रही है।जिसके बाद से लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बेटों के नाम को लेकर सैफ और करीना को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको मुस्लिम शासक तैमूर और जहांगीर के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्होंने इस देश की एकता, अखंडता के साथ-साथ इसकी संस्कृति पर भी हमला किया था। इनके वंशजों देश में जमकर रक्तपात मचाई थी और भारत पर कब्जा जमा कर रखा था।

तैमूर लंग

ट्रांस-ऑक्सियाना के शहर-ए-सब्ज में जन्मा तैमूर लंग इस्लाम का कट्टर अनुयायी था। समरकंद के मंगोल शासक के मरने के बाद इसने गद्दी पर कब्जा जमा लिया था औऱ खुद को सम्राट घोषित कर दिया था। उसने 1380 से 1387 के बीच खुरासान, सीस्तान, अफगानिस्तान, फारस, अजरबैजान और कुर्दीस्तान समेत कई देशों पर आक्रमण कर उसे अपने अधीन कर लिया था। उसके बाद उसने बगदाद और मेसोपोटामिया पर कब्जा जमाया। 

जिसके बाद आत्मविश्वास से लबरेज होकर उसने भारत पर चढ़ाई करने की ठानी। 1398 में वह समरकंद से भारत के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जो भी इलाके पड़े…उसने हर जगह कत्लेआम मचाया, कुछ नगरों को लूटा और बहुतों को गुलाम बनाया। 

पानीपत के पास तुगलक सुल्तान महमूद से तैमूर का मुकाबला हुआ जिसमें तुगलक सुल्तान को करारी हार मिली। जिससे भयभीत होकर वह गुजरात की ओर भाग गए। तुगलक सुल्तान को हराने के अगले दिन तैमूर ने दिल्ली में इंट्री की। उसने 5 दिनों तक पूरे शहर में लूट-पाट मचाई, उसने काफी लोगों का कत्ल किया। 

मुगल बादशाह जहांगीर

अकबर को सबसे बेहरतरीन मुगल सम्राट माना जाता है। उसने कई हिंदू राजाओं के साथ अच्छे संबंध स्थापित किए थे। उसने 50 सालों तक शासन किया था। इस महान मुगल शासक अकबर का बेटा जहांगीर था। कट्टर होने के साथ-साथ यह काफी क्रूर भी थी। इसके 4 बेटे थे। उनमें से खुसरो ने अपने पिता (जहांगीर) के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। जिसके बाद उसने उसकी आंखे फोड़ दी थी।

उसने सिखों के पांचवे गुरु अर्जुनदेव को मरवा दिया था। क्योंकि उन्होंने खुसरो की सहायता की थी। जहाँगीर के बारे में मशहूर था कि वह औरतों और शराब के शौकीन था। उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘तुजुक-ए-जहाँगीरी’ में लिखा कि एक समय वह दिन में शराब के 20 प्याले पीते थे, 14 दिन में और 6 रात में। बाद में उसे घटा कर वो एक दिन में 6 प्याले पर ले आए थे।

इन दोनों खूंखार शासकों के नाम पर अब सैफ-करीना के बेटों के नाम रखे गए हैं। जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds