राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने TMC के 43 नेताओं को दिलाई मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 10 मई 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 10 मई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 2 मई को चुनावी नतीजे घोषित हुए जिसके बाद 5 मई को ममता बनर्जी ने सीएम पद का शपथ ले लिया। आज प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सीएम बनर्जी के कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

इस दौरान ममता बनर्जी भी उपस्थित रही। राज्य मंत्रिमंडल में कुल 43 नेताओं को जगह मिली है। जिसमें पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी सहित कई बड़े चेहरे शामिल है। गौर करने वाली बात है कि राज्य मंत्रिमंडल में कुल 8 महिला नेताओं को भी जगह मिली है।

टीएमसी के दिग्गज नेता अमित मित्रा को चुनावी टिकट नहीं मिली थी लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी हुंमायू कबीर को भी ममता मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट दर्जे के मंत्री है, 10 स्वतंत्र प्रभार और 9 राज्य दर्जे के मंत्री हैं।

ममता ने पुराने मंत्रियों पर जताया भरोसा

ममता बनर्जी ने अपने पुराने मंत्रियों पर फिर से भरोसा जताया है। कई पुराने मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में भी जगह मिली है। पिछली सरकार में मंत्री के रुप में काम कर रहे सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, अमित मित्रा, फिरहाद हकीम, अरुप विश्वास, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, साधन पांडेय, ज्योतिप्रिय मल्लिक, बंकिम चंद्र हाजरा, सोमेन महापात्रा, मलय घटक, अरुप विश्वास, उज्जवल विश्वास, अरुप राय, चंद्रनाथ सिन्हा, ब्रात्य बसु, डॉ शशि पांजा, जावेद खान, स्वपन देवनाथ और सिद्दिकुल्ला चौधरी जैसे मंत्रियों को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यसभा के पूर्व एमपी मानस रंजन भुइयां, रथीन घोष, पुलक राय और बिप्लव मित्रा को भी कैबिनेट में जगह मिली है।

इन नेताओं को पहली बार मिली मंत्रिमंडल में जगह

इनके अलावा कई अन्य नेताओं को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जिसमें बंकिम हाजरा, रथीन घोष, पुलक रॉय, बिप्लव मित्र, हुमायूं कबीर, अखिल गिरि, रत्ना दे नाग, बीरवाह हांसदा, ज्योत्सना मांडी, मनोज तिवारी, सिउली साहा, बुलचिकी बराईक, दिलीप मंडल, अकरुज्जमान, श्रीकांत महतो और परेश अधिकारी शामिल है।

टीएमसी ने 213 सीटों पर हासिल की जीत

बता दें, 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव 2021 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर सरकार बनाई। टीएमसी ने इस चुनाव में अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए कुल 213 सीटों पर जीत हासिल किया। बीजेपी के खाते में मात्र 77 सीटें आई। पश्चिम बंगाल चुनाव 2016 में टीएमसी ने 211 सीटों पर कब्जा जमाया था। तो वहीं, बीजेपी को 1 सीट पर जीत मिली थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds