ये तस्वीरें भूल नहीं पाऊंगी… CJP प्रदर्शन पर गरमाया बॉलीवुड! सरकार-पुलिस पर उठाए बड़े सवाल| Bollywood on CJP protest

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 22 जुलाई 2026, 12:41 AM Updated: 22 जुलाई 2026, 12:41 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bollywood on CJP protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च को लेकर दिल्ली में जारी प्रदर्शन अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा है। इस मुद्दे पर अब बॉलीवुड की कई हस्तियां भी खुलकर अपनी राय रख रही हैं। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, CJP ने भी प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान करते हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

दरअसल, CJP ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च का आह्वान किया था। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शनकारी पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर डटे हुए थे और सोमवार को बड़ी संख्या में लोग संसद की ओर बढ़ने के लिए जुटे। इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। सुरक्षा बलों ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई।

और पढ़ें: सलमान खान को आखिर हुआ क्या? कमजोर लुक पर मची चर्चा, फिर आधी रात को दिया बड़ा जवाब| Salman Khan health update

हुमा कुरैशी ने जताई चिंता| Bollywood on CJP protest

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर चिंता जताई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि दिनभर सामने आई तस्वीरें उन्हें लंबे समय तक याद रहेंगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ हुई कथित बर्बरता और लाठीचार्ज देखकर उन्हें बेहद दुख हुआ। हुमा ने लिखा कि हालात को अधिक धैर्य, संवाद और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद करने का अधिकार है। उनके मुताबिक, हर मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नागरिक की बात सम्मानपूर्वक सुनी जानी चाहिए।

https://www.instagram.com/p/DbBMIejs3w0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

अनुराग कश्यप ने पुलिस पर उठाए सवाल

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या देश में कोई ऐसा पुलिसकर्मी है जो गलत आदेश का पालन करने से इनकार कर सके। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

https://www.instagram.com/p/DbBSiiQpPbV/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

भूमि पेडनेकर ने शिक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी लंबा नोट साझा करते हुए कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। उन्होंने लिखा कि देश के युवाओं के प्रति समाज की जिम्मेदारी है कि कोई भी आंदोलन हिंसा की राह पर न जाए और अपने मूल उद्देश्य से न भटके। भूमि ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत संवाद है। उनके मुताबिक, कमजोर और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद होती है और उस भरोसे को टूटने नहीं देना चाहिए।

https://www.instagram.com/p/DbBLwBjiOJp/?utm_source=ig_web_button_share_sheet 

उन्होंने आगे कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में कई सुधारों की जरूरत है। पेपर लीक, परीक्षाओं में अनियमितताएं, समान अवसरों की कमी, शिक्षकों की कमी और छात्रों पर बढ़ता मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

CJP ने फिर किया प्रदर्शन का आह्वान

उधर, CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद उसके प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर लौट आए हैं। पार्टी ने लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए इसे “अभी या कभी नहीं” का समय बताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जिन्हें सप्ताहांत में तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई थी, अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए तीन शर्तें रखी हैं, जिनका विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

और पढ़ें: अगर कार्तिक को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिलता तो मेरा दिल टूट जाता… जीत के बाद भावुक हुए कबीर खान| Kartik Aaryan National Award

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds