इंदिरापुरम में 6 साल के मासूम की कार से कुचलकर मौत, बेटे के लिए बिलखती मां कार से लिपटकर रोई

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 02 अक्टूबर 2025, 12:00 AM 🔄 Updated: 02 अक्टूबर 2025, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

गाजियाबाद (Ghaziabad) के इंदिरापुरम (Indirapuram) से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कार दुर्घटना में 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही इस घटना के बाद से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

नाबालिग बच्चे की कार दुर्घटना में मौत

जहाँ पूरा देश बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा के त्योहार रावण दहन की धूम में डूबा हुआ है, वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शक्ति खंड 4 में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। उत्सव और खुशियों के इस माहौल के बीच, एक 6 साल के मासूम नाबालिग बच्चे की कार दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल विडियो 

दरअसल यह हादसा गुरुवार दोपहर को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्तिखंड-चार में हुआ। नेड्रिक न्यूज़ की खबर के खबर के अनुसार मृतक बच्चे का नाम युवराज (6 वर्ष) बताया गया है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह घर के पास लगे दुर्गा पंडाल के सामने खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें, हादसे के बाद बच्चे का सिर फट गया। वही घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी और सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना में देखा जा सकता है कि कार ने पहले अपने अगले टायर और फिर पिछले टायर से बच्चे को कुचल दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

गुस्साई भीड़ ने कार चालक को घटनास्थल पर ही रोक लिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वही मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत किया और कार चालक नितिन (निवासी राजेंद्र नगर) को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। इसके अलवा बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दें, यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा इस पर्व की खुशियों पर गम का साया डाल गया है। बच्चे की असमय मृत्यु ने परिवार के इकलौते चिराग को बुझा दिया है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds