रोजाना बादाम और एक किलो घी पीता है 15 करोड़ की कीमत वाला ये भैंसा, जानिए क्या है इसकी खूबियां…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 नवम्बर 2019, 05:30 AM Updated: 07 नवम्बर 2019, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इन दिनों राजस्थान के पुष्कर में बहुत बड़ा पशु मेला लगा हुआ है, जिसमें दुनियाभर के तमाम पशु शामिल हुए हैं, जिनमें से एक भैंसा जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. करोड़ो में बिकने वाली इस भैंसा को देखकर हर कोई दंग है क्योंकि इसकी कई खूबियां इंसानो से बहुत मिलती जुलती है. ये ही कारण है कि इसकी कीमत भी काफी अधिक है.

सूर्खियां बटोर रहे इस भैंसे का नाम भीम बताया जा रहा है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. हर कोई इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहा है. भीम के मालिक ने इसकी खूबियों के बारे में बताने के साथ-साथ उसके मंहगे होने की वजह भी बताई है, तो आइए आपको इस भैंसा की खूबियों के बारे में बताते हैं…

आखिर क्यों है ये भैंसा इतना महंगा?

भीम नाम का ये भैंसा कोई आम भैसा नहीं है, ये अन्य भैंसों से अलग है. इसकी कीमत 1 या 2 करोड़ नहीं बल्कि 15 करोड़ रुपये है. कहा जाता है कि इस भैंसा से जो भी भैंस गर्भवती होती है, वो सदैव अधिक दूध देने वाली भैंस ही पैदा करती है.

इसलिए ये भैंसा 15 करोड़ रुपये की कीमत में बिकेगा और तो और इसे खरीदने के लिए भी काफी लोग उत्साहित हैं. बता दें कि भैंसा का इस्तेमाल भैंस को गर्भवती करने के लिए किया जाता है, ये ही कारण है कि ज्यादा दूध देने वाली भैंस को पैदा करने के लिए इस भैंसा की मांग काफी ज्यादा है.

क्या है भीम का डाइट प्लान?

भीम के मालिक से जब इसके डाइट प्लान की बात की गई तो उसने बताया कि इसका डाइट प्लान बिल्कुल अलग थलग है. ये भैंसा रोजाना एक किलो घी पीने के साथ-साथ बादाम, काजू और छुआरे आदि का भी सेवन करता है. इसके अलावा ये मक्खन और शहद का भी सेवन करता है. जिस वजह से इसके खानपान में कुल खर्च लगभग सवा लाख रुपये का होता है, इसलिए इसकी कीमत काफी ज्यादा है.

केवल 6 साल में बन गया ऐसा

भीम के मालिक ने कहा कि केवल 6 साल की मेहनत में भीम इतना अच्छा बन गया. उन्होंने आगे ये भी कहा कि भीम की देखभाल के लिए चार लोग हैं. इसकी रोजाना एक किलो सरसों के तेल से मालिश होती है, जिससे कि इसकी फिटनेस बरकरार है. भीम के बारे में जानकर तो ये बात साफ है कि ये अन्य घास-पूस खाने वाले भैंसो से काफी अलग है और इसलिए ही ये इतना मंहगा भी है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds