Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड के ‘एक्सपेरिमेंटल किंग’ आयुष्मान खुराना का जन्मदिन है! वैसे जब भी हिंदी सिनेमा में लीक से हटकर कहानियों की बात होती है, तो आयुष्मान का नाम सबसे ऊपर आता है। ‘विकी डोनर’ और ‘बधाई हो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आयुष्मान की कुछ ऐसी भी फिल्में हैं, जिन्होंने एक्टिंग और कहानी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए। तो उनके बर्थडे के इस खास मौके पर तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं उनकी ऐसी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें हर सिनेमा लवर को ज़रूर देखना चाहिए।
और पढ़ें: Kiara Sidharth का ये विंटेज लुक देखकर उड़ जाएंगे होश! सोशल मीडिया पर AI ट्रेंड हुआ वायरल
अंधाधुंध
पहले नंबर पर है ‘अंधाधुंध’ इस फिल्म में आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) ने एक ऐसे अंधे पियानो प्लेयर का रोल किया है जो अनजाने में एक मर्डर देख लेता है। फिल्म का सस्पेंस ऐसा है कि आप एक सेकंड के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस फिल्म के लिए आयुष्मान को अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
आर्टिकल 15
दूसरे नंबर पर है ‘आर्टिकल 15’ अगर आपको लगता है कि आयुष्मान सिर्फ कॉमेडी फिल्में करते हैं, तो यह फिल्म आपका नजरिया बदल देगी। एक गंभीर पुलिस ऑफिसर के किरदार में आयुष्मान ने समाज की जाति व्यवस्था और भेदभाव पर ऐसी चोट की है कि यह फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी।
दम लगा के हईशा
तीसरी फिल्म है ‘दम लगा के हईशा’ यह फिल्म 90 के दशक के उस पुराने दौर में ले जाती है जब कुमार सानू के गाने हिट हुआ करते थे। बॉडी शेमिंग और एक बेमेल अरेंज मैरिज पर बनी यह कहानी इतनी खूबसूरत और देसी है कि इसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
बाला
चौथे नंबर पर है ‘बाला’ कम उम्र में पुरुषों के बाल झड़ने की समस्या और उसकी वजह से समाज में मिलने वाले तानों को इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म हंसाती तो बहुत है, लेकिन साथ ही एक बहुत जरूरी मैसेज देती है कि आप जैसे भी हैं, खुद से प्यार करना सीखें।
गुलाबो सिताबो
और पांचवीं फिल्म है ‘गुलाबो सिताबो’ इस फिल्म में आयुष्मान को महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। लखनऊ की एक पुरानी हवेली, एक खूसट मकान मालिक और एक चालाक किराएदार के बीच की ये अनोखी जंग और दोनों एक्टर्स की नोकझोंक देखने लायक है।
तो ये थीं आयुष्मान की वो 5 फिल्में जो साबित करती हैं कि वो बॉलीवुड के असली एक्सपेरिमेंटल किंग क्यों हैं। इनमें से आपकी फेवरेट कौन सी है? कमेंट्स में बताइए।












































