Kiara Sidharth retro AI trend: 80 के दशक का क्लासिक रोमांस और आज की मॉडर्न टेक्नोलॉजी जब एक साथ मिले, तो जादू होना लाज़मी है। आजकल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है, जहाँ लोग 90s और 80s लुक की तस्वीरें बना रहे हैं और ये तस्वीरें इस समय जमकर वायरल हो रही हैं।
इस रेस में आम जनता तो शामिल है ही, लेकिन जब बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसमें एंट्री मारी, तो इंटरनेट का पारा और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही इनकी एक एआई-जेनरेटेड विंटेज तस्वीर ने फैंस को दीवाना बना दिया है, और हर कोई बस इस जोड़ी की तारीफ कर रहा है।
और पढ़ें: आम्रपाली और अरिश्फा के झगड़े के बाद बदला गेम, ये 4 फीमेल हुईं नॉमिनेट! | Bigg Boss 20 Nominations
फैंस ने बताया 90’s की आइकॉनिक जोड़ी
दरअसल सेलिब्रिटी और नेटिजन्स रेट्रो ऐरा के दीवाने हो चुके हैं। और हर कोई इस एआई री-क्रिएशन (AI Re-creation) को ट्राई कर रहा है। कियारा-सिड की इस तस्वीर ने इस ट्रेंड को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।
इस डिजिटल फोटो में दोनों का अंदाज देखने लायक है। सिद्धार्थ मल्होत्रा क्लासिक डबल-डेनिम आउटफिट और डार्क एविएटर सनग्लासेस पहने हुए बिल्कुल 80 के दशक के रफ-एंड-टफ हीरो लग रहे हैं। वहीं, कियारा आडवाणी (Kiara) Puff sleeves वाली चमकीली पिंक रंग की ड्रेस, बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियों में किसी रेट्रो दीवा जैसी नजर आ रही हैं।
जैसे ही कियारा ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इनकी तुलना 90 के दशक की आइकॉनिक जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन से कर दी है। फैंस का मानना है कि सिद्धार्थ और कियारा का यह रेट्रो लुक अब तक का सबसे बेस्ट एआई क्रिएशन है।

Kiara Sidharth का बॉक्स ऑफिस पर भी राज
सोशल मीडिया पर तहलका मचाने के साथ ही यह पावर कपल बॉक्स ऑफिस पर भी राज करने की तैयारी में है। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ (The Vvan) में तमन्ना भाटिया के साथ और सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘रेस 4’ में नजर आ सकते हैं, वहीं कियारा आडवाणी कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ और रणवीर सिंह के साथ मोस्ट अवेटेड ‘डॉन 3’ में एक्शन मोड में दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल जल्द ही अपना खुद का बुटीक फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
तो क्या आपने ये 90s-80s का रेट्रो ऐरा ट्राई किया है? और आपको कियारा और सिद्धार्थ का ये लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।












































