'लोग मर रहे हैं और फ्रेंचाइजी पैसा लूटा रही'…इस विदेशी खिलाड़ी ने बीच में छोड़ा IPL, टूर्नामेंट के आयोजन पर उठाए सवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 27 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हर साल ही क्रिकेट के फैंस का जमकर मनोरंजन करता है। इस टूर्नामेंट को ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। इस साल भी ये टूर्नामेंट ऐसे वक्त में लोगों को एंटरटेंन कर रहा है, जब देश पर कोरोना का साया छाया हुआ और एक बार फिर लोग अपने घरों में बैठने को मजूबर हो गए है।

एंड्रयू टाय ने लिया बीच में छोड़ा IPL 

लेकिन अब इस टूर्नामेंट के आयोजन पर भी सवाल खड़े होने लगे है। IPL बीच में ही छोड़कर अपने देश लौट रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू टाय ने इस पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि जब भारत पर इतनी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का संकट आया हुआ है, तो ऐसे फ्रेंचाइजी इतने पैसे कैसे खर्च कर सकती है?

टाय बोले- ‘अगर इसको भारतीय दृष्टिकोण से देखा जाएं, तो ये कंपनियां और फ्रैंचाइजी, सरकार ऐसे वक्त में IPL पर इतने पैसे खर्च कर रही हैं, जब देश के लोगों को अस्पताल तक नहीं मिल रहे।’ 

‘अगर कोरोना मरीजों को इससे…’

हालांकि टाय ने आगे ये भी कहा कि अगर टूर्नामेंट से कोरोना पीड़ितों का तनाव कम हो रहा है या फिर उनको उम्मीद की कोई किरण दिख रही है, तो इसको जारी रखना चाहिए। लेकिन मेरा मानना है कि हर किसी के सोचने का तरीका एक जैसा नहीं होता और मैं सबके विचारों का सम्मान करता हूं। 

आपको बता दें कि एंड्रयू टाय राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने बीच में ही IPL छोड़कर विदेश वापस लौटने का फैसला लिया। हालांकि टाय को अब तक ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला था। टीम ने उन्हें 1 करोड़ रुपए में खरीदा था।

एंड्रयू टाय आगे ये भी बोले कि IPL में खिलाड़ी सुरक्षित हैं। लेकिन उनके मन में ये सवाल आता होगा कि कब तक वो सुरक्षित रहेंगे। 

टाय ने IPL बीच में छोड़कर जाने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि बायो बबल में रहना थकान का एक कारण है। मैंने सोचा कि देश में प्रवेश ना मिले, उससे पहले ही रवाना हो जाऊं। बबल में लंबा समय रहना थकाऊ है। अगस्त से अब तक मैं केवल 11 दिन ही बबल से बाहर रहा और अब घर जाना चाहता हूं।  

और भी कई खिलाड़ी बीच में छोड़ रहे IPL

गौरतलब है कि सिर्फ एंड्रयू टाय ही नहीं कई और भी खिलाड़ी IPL छोड़कर ही बीच में जाने लगे हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी अश्विन ने भी IPL से ब्रेक लेने का फैसला किया। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के केन रिचर्डसन और एडम जंपा ने भी निजी कारणों से IPL से हटने का फैसला किया। इसके अलावा राजस्थान के ही लियाम लिविंगस्टोन ने भी इंग्लैंड लौटने का फैसला किया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds