"आप जानते क्या हैं?…" नए जिले को लेकर क्यों आपस में भिड़ गए योगी और अमरिंदर सिंह? जानिए पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 मई 2021, 05:30 AM Updated: 16 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नए जिले को लेकर दो राज्यों के सीएम आपस में भिड़ गए है। दरअसल, ईद के मौके पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने मलेरकोटला को राज्य का नया जिला बनाने का ऐलान किया, जिस पर सियासी बवाल मच गया। अमरिंदर सिंह के इस फैसले पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भड़क गए। उन्होंने इसे कांग्रेस की विभाजनकारी नीति बताते हुए निशाना साधा। योगी के इस हमले पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया है। ये पूरा मामला क्या है, आइए आपको बताते हैं…

क्या है ये मामला?

मलेरकोटला संगरूर जिले का ही कस्बा था। लेकिन अब इसे पंजाब का नया जिला घोषित कर दिया गया। अपने चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने ऐसा करने का वादा किया था। ईद के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मलेरकोटला को राज्य का 23वां जिला घोषित किया। 

दरअसल, मलेरकोटला एक मुस्लिम बहुल इलाका है। ईद के खास दिन के मौके पर अमरिंदर सिंह ने इसे नया जिला घोषित कर तोहफा दिया। साथ ही पंजाब के सीएम ने कई बड़े ऐलान भी किए। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मलेरकोटला के लिए 500 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज बनेगा। साथ में एक महिला कॉलेज, एक नया बस स्टैंड और एक महिला पुलिस थाना बनाने की भी घोषणा की। 

योगी ने इस पर क्या कहा?

वहीं उनके इस फैसले पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भड़क उठे। शनिवार को उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा- “मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इस समय, मलेरकोटला (पंजाब) का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचारक है।”

योगी को अमरिंदर सिंह का जवाब

सीएम योगी के इस बयान पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का भी जवाब आया। उन्होंने योगी पर पलटवार करते हुए कहा कि ये बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों का हिस्सा है। पंजाब के विधानसभा चुनाव से पहले वो सांप्रदायिक नफरत भड़काने की कोशिशों में है।

अमरिंदर सिंह ने आगे योगी को पंजाब के मामलों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा- “वो (योगी) पंजाब के लोकाचार और मलेरकोटला के इतिहास के बारे में जानते क्या हैं? उनके सिख धर्म और उसके गुरुओं के साथ संबंध के बारे में हर पंजाबी वाकिफ है। वो भारतीय संविधान के बारे में क्या जानते हैं? जिसका यूपी में वो हर दिन बेशर्मी के साथ अपमान कर रहे हैं।”

पंजाब के सीएम ने कहा कि सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के पिछले रुकॉर्ड को देखते हुए ऐसी टिप्पणी अवांछित और अनुचित होने के साथ-साथ हास्यास्पद भी लगती है। दुनिया बीजेपी की सांप्रदायिक विभाजन की नीतियों के बारे में जानती है। खासकर यूपी में योगी सरकार की। 

अमरिंदर सिंह आगे बोले- “योगी को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अपने राज्य को बचाने में लगाना चाहिए। जहां पर कोरोना से हालात नियंत्रण के बाहर हो रहे हैं।”

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds