Ranbir Alia Wedding: आलिया भट्ट ने अपने मंगलसूत्र, कलीरों में रणबीर कपूर के लिए छिपा रखी थीं ये खास चीज, क्या आपने किया नोटिस?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 15 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड का एक और खूबसूरत कपल शादी के बंधन में बंध ही गया। हैडसंम हंक रणबीर कपूर ने लेडी लव आलिया भट्ट को अपनी दुल्हनिया बना लिया। 14 अप्रैल को रणबीर आलिया ने पंजाबी रीति रिवाज के मुताबिक शादी की। इसके बाद इन्होंने अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की, जो सोशल मीडिया पर आते ही हर तरफ छा गई। रणबीर-आलिया इतने खूबसूरत लग रहे थे कि देखने वालों की नजरें उनसे हट ही नहीं रही थीं। 

काफी यूनिक रहा आलिया का ब्राइडल लुक 

इसके साथ ही आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक को लेकर भी काफी चर्चाएं शुरू हो गई। आलिया का ब्राइडल लुक काफी यूनिक था। बाकी बॉलीवुड ब्राइड्स की तरह आलिया ने अपने वेडिंग डे पर लहंगा नहीं पहना। इसकी जगह वो सब्यसाची की व्हाइट और गोल्ड साड़ी पहन दुल्हन बनीं। 

इस दौरान आलिया के लुक में जिन चीजों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थी उनकी वेडिंग रिंग, मंगलसूत्र और कलीरें। आलिया ने अपनी शादी में हर चीज को रणबीर से कनेक्ट करने की कोशिश कीं। 

मंगलसूत्र-कलीरों में क्यों छिपा था 8 नंबर?

सोशल मीडिया पर आलिया के मंगलसूत्र की फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। रणबीर ने आलिया को जो मंगलसूत्र पहनाया, जो बेहद ही खास था। उसमें इनिफिटी यानी 8 का साइन बना हुआ था, जो रणबीर कपूर का लकी नंबर है। आलिया के मंगलसूत्र में गोल्डन चेन के साथ ब्लैक मोती लगे हुए दिखे। डायमंड पेंडेंट के ऊपर 8 नंबर का साइन बना हुआ था। सिर्फ मंगलसूत्र ही नहीं आलिया भट्ट के कलीरों पर भी नंबर 8 लिखा हुआ है।

बता दें कि 8 नंबर सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि कपूर फैमिली के लिए काफी खास रहा है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के लिए भी 8 नंबर काफी स्पेशल रहा है। गाड़ी के नंबर से लेकर रणबीर कपूर की जर्सी का नंबर भी 8 ही है। अब आलिया ने अपने मंगलसूत्र और कलीरों में नंबर 8 पहनकर दिखाया कि वो भी रणबीर और कपूर फैमिली के इस लकी नंबर से जुड़ गई हैं। 

डायमंड रिंग भी हैं बेहद खास

इसके अलावा आलिया भट्ट की अंगूठी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। शादी की फोटोज में आलिया अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आई। उनकी ये रिंग काफी खास है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लिए 8 हीरों वाली बेहद ही स्पेशल रिंग बनवाई थी, जिसकी कीमत करोड़ों में रहीं। बताया जा रहा है कि अंगूठी लंदन के फेमस ब्रांड की है। सोशल मीडिया पर उनकी ये वेडिंग रिंग काफी चर्चाएं बटोर रही हैं। 

इस तरह रणबीर और आलिया तमाम चीजों में अपने लकी नंबर 8 को जोड़ते नजर आए और अपने वेडिंग डे को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds