फेक न्यूज को लेकर सख्त हुए अक्षय कुमार, ट्विटर पर फैंस को खुद ही बता रहे "सच्चाई"!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 22 जून 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 22 जून 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोशल मीडिया पर जब कोई चीज वायरल होना शुरू होती है, तो उसे फैलने में मिनटों का वक्त नहीं लगता। अक्सर ही सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल होती रहती हैं, जिसमें से पता लगना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी खबर सच्ची है और कौन सी फेक न्यूज है। 

बात अगर स्टार्स की हो तो उनको लेकर कई तरह की फेक न्यूज फैलती रहती हैं, जिस पर लोग यकीन भी करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के साथ भी हैं। अक्षय को लेकर रोजाना ही किसी ना किसी तरह की न्यूज सामने आती रहती हैं। जिनमें से कई न्यूज सही साबित होती है, तो कुछ गलत भी होती है। 

लेकिन अब लगता है कि फेक न्यूज को एक्सपोज करने का काम खुद अक्षय कुमार ने ही शुरू कर दिया है। यही नहीं वो तो इसका बिजनेस करने तक की सोच रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद खिलाड़ी कुमार ने ही कहा है। 

अहान के साथ काम करने की खबर को बताया फेक

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि बीते दिन एक एंटरटेनमेंट साइट के हवाले ये खबर आई कि अक्षय कुमार निर्माता साजिद नाडियावाला के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस मूवी में उनके साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। जैसे ही खबर सामने आई, ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी। लोग इसे खूब शेयर भी करने लगे। 

लेकिन जब अक्षय को इसके बारे में पता चला, तो वो खुद सामने आए और इस खबर को फेक बताया। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा- “फेक न्यूज के स्केल में 10/10, कैसा रहेगा अगर मैं एक फेक न्यूज के खुलासे का बिजनेस खोल लूं तो?”

फेक न्यूज को लेकर सख्त हुए अक्षय कुमार, ट्विटर पर फैंस को खुद ही बता रहे "सच्चाई"! — Nedrick News

जब फीस को लेकर भी बताई थी सच्चाई

खुद खबर की सच्चाई फैंस को बताने के लिए लोग अक्षय की काफी तारीफें करते नजर आ रहे हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब अक्षय ने इस तरह की फेक न्यूज पर रिएक्ट किया हो। कुछ दिन पहले भी अक्की ने ऐसा ही कुछ दिया था। जब ये खबर सामने आई थीं कि बेल बॉटम के प्रोड्यूसर की रिक्वेस्ट पर अक्षय ने फिल्म के लिए अपनी फीस 30 करोड़ कम दी है। 

इस खबर पर रिएक्ट करते हुए अक्षय ने लिखा था- “सुबह उठते ही इस तरह के फर्जी खबरें सामने आए हैं तो कैसा लगता है।”

जिस तरह इन दिनों अक्षय कुमार फेक न्यूज को एक्सपोज करते नजर आ रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि वो इस तरह की खबरें फैलाने वालों के पीछे पड़ गए हैं। खैर बात अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की करें तो अक्षय के हाथों में कई प्रोजेक्ट्स है। अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी तो लंबे वक्त से रिलीज का इंतेजार कर रही है। उनकी मूवी बेल बॉटम 27 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा एक्टर इन दिनों राम सेतू मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। 

साथ में वो जल्द ही अतरंगी रे, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों में भी जल्द नजर आने वाले हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds