वरुण-नताशा के बाद अगला किसका नंबर? ये सितारे रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में…फैंस कर रहे शादी का इंतेजार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 जनवरी 2021, 05:30 AM Updated: 28 जनवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध ही गए। पिछले साल ही वरुण और नताशा शादी करने की प्लानिंग में थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ये संभव नहीं हो पाया। हालांकि अब 2021 के शुरू होते ही खास मेहमानों की मौजूदगी में दोनों एक दूसरे के हो गए। वरुण की शादी इस वक्त काफी चर्चाओं में बनी हुई है। लेकिन वरुण-नताशा के अलावा भी ऐसे कई कपल है जिनकी शादी का इंतेजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे है। आइए आज उन जोड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं…

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का। 2018 से ही दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर और आलिया भी जल्द  ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रणबीर ने कुछ समय पहले दिए गए इंटरव्यू में ये कहा था कि उनकी शादी कोरोना की वजह से टली। अब उम्मीद हैं कि दोनों इस साल शादी कर लें।

श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठा

वरुण धवन की शादी होते ही श्रद्धा कपूर भी इन खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गईं। वरुण धवन ने एक कमेंट करके श्रद्धा की शादी की हिंट देकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठा को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन को अब तक ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन दोनों कई बार साथ देखे जा चुके हैं। ऐसे में संभावना है कि अब श्रद्धा भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध में जाए।

सलमान खान-यूलिया वंतूर

बॉलीवुड की शादियों की चर्चाएं हो और सलमान खान का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सलमान हमेशा ही अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। भाईजान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं और उनकी शादी का इंतेजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। लेकिन सलमान हर बार ही अपने तमाम चाहने वालों का दिल तोड़ देते है। वैसे सलमान, यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। लेकिन वो शादी कब करेंगे, इसका जवाब कोई नहीं दे सकता।

अली फसल-ऋचा चड्ढा

लिस्ट में अगला नाम एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का है। ये दोनों बीते साल ही शादी कर लेते, अगर कोरोना महामारी नहीं होती तो। कोरोना वायरस की वजह से अली और ऋचा की शादी टल गई। लेकिन 2021 में अब एक-दूजे के हो सकते हैं।

मलाइका-अर्जुन

अरबाज के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। साथ में कई बार मलाइका और अर्जुन को देखा जा चुका है। दोनों पब्लिकली अपने रिश्ते को लेकर तो कई बार बोल चुके है, लेकिन शादी को लेकर नहीं। देखना होगा कि कब ये कपल भी शादी करता है।

फरहान-शिबानी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर रिलेशनशिप में हैं। 2018 से दोनों एक दूसरे को डेट  कर रहे हैं। फरहान और शिबानी को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। फैंस अब इस कपल की शादी का भी इंतेजार कर रहे हैं।

सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की शादी का इंतेजार भी फैंस कर रहे हैं। भले ही इन दोनों में उम्र का फासला हो, लेकिन इनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। सुष्मिता और रोहमन कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। देखना ये होगा कि आखिर दोनों शादी कब करते हैं।

एक्ट्रेस तारा सुतारिया बॉयफ्रैंड आदर जैन के साथ शादी को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल भी कर चुके है। अब इंतेजार है तो इनकी शादी का।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds