एक्टर से किसान तक का सफर 2 करोड़ कर्ज उतारने को बेची कार अब ऑटो रिक्शा से करता है सफर | Actor Rajesh Kumar News

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 17 Apr 2026, 12:46 PM | Updated: 17 Apr 2026, 12:57 PM

Actor Rajesh Kumar News: टीवी की दुनिया में ‘सराभाई वर्सेस सराभाई’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता राजेश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई नई सीरीज़ या फिल्म नहीं, बल्कि उनकी निजी और आर्थिक जिंदगी के उतार-चढ़ाव हैं। रोशेश सराभाई के किरदार से मशहूर हुए राजेश कुमार ने हाल ही में अपनी वित्तीय स्थिति और खेती से जुड़े संघर्षों को लेकर खुलकर बात की है।

राजेश कुमार ने बताया कि कभी उन पर 2 करोड़ रुपये का भारी कर्ज था, और अब उनकी बचत घटकर लगभग 20 लाख रुपये ही रह गई है। हालांकि उनका कहना है कि वह अब उस कठिन आर्थिक दौर से धीरे-धीरे बाहर निकल रहे हैं।

और पढ़ें: कार्तिक आर्यन की इमेज से छेड़छाड़ पर कोर्ट सख्त, बिना इजाजत इस्तेमाल पर गिरेगी गाज | Kartik Aaryan Personality Rights

खेती से शुरू हुआ संघर्ष, फिर टूटा सपना | Actor Rajesh Kumar News

कोविड महामारी के दौरान उन्होंने खेती-बाड़ी का काम शुरू किया था। 20 एकड़ जमीन लीज पर लेकर उन्होंने नया बिजनेस मॉडल तैयार किया, लेकिन यह फैसला उनके लिए भारी पड़ गया। लगातार नुकसान और फिर भीषण बाढ़ ने उनकी पूरी योजना को झटका दे दिया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण 15,000 से ज्यादा पौधे नष्ट हो गए, जिससे उनका पूरा निवेश डूब गया और वे कर्ज में फंस गए।

“जेब में सिर्फ 2500 रुपये बचे थे”

एक इंटरव्यू में राजेश कुमार ने भावुक होकर बताया था कि एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास सिर्फ 2500 रुपये बचे थे। यहां तक कि उन्हें अपने बच्चे के स्कूल के बाहर सब्जियां बेचनी पड़ीं। यह दौर उनके जीवन का सबसे कठिन समय था। उन्होंने कहा कि आय और खर्च का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया था, और लंबे समय तक वह मानसिक दबाव में रहे।

परिवार बना सबसे बड़ा सहारा

राजेश कुमार ने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। खासकर उनकी बहनों ने बड़ा फैसला लिया। उनकी बड़ी बहन, जो अमेरिका में नौकरी करती थीं, ने अपनी नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया। वहीं छोटी बहन भी जल्द भारत आने की तैयारी में हैं। राजेश कुमार के मुताबिक, उनकी बहनें अब खेती और उनके नए प्रोजेक्ट को संभालने में मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मेरी बड़ी बहन ने कहा कि तुम एक्टिंग पर ध्यान दो, मैं खेती देख लूंगी।”

ऑटो में सफर और ट्रैफिक से तंग जिंदगी

राजेश कुमार ने अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक समय लोग उन्हें ऑटो में सफर करते देखकर अलग नजर से देखते थे। लेकिन उनका कहना है कि अब वह अपनी सुविधा के हिसाब से लोकल ट्रांसपोर्ट या कैब जैसे ओला-उबर का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपनी कार इसलिए बेच दी क्योंकि उन्हें ट्रैफिक में फंसना पसंद नहीं था। उनका कहना है कि चाहे महंगी कार हो या साधारण सफर, समय की बचत और सुविधा उनके लिए ज्यादा मायने रखती है।

‘सराभाई’ से असल जिंदगी तक का सफर

2004 से 2006 के बीच प्रसारित हुए चर्चित शो Sarabhai vs Sarabhai ने राजेश कुमार को घर-घर में पहचान दिलाई थी। इस शो में उनके साथ रूपाली गांगुली, रत्ना पाठक शाह, सतीश शाह और सुमीत राघवन जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि, टीवी की इस चमकदार दुनिया के बाद असल जिंदगी में उनका सफर आसान नहीं रहा।

अब नई शुरुआत की तैयारी

राजेश कुमार ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी करेंगे, जो खेती से जुड़ा होगा लेकिन बिल्कुल अलग और अनोखे अंदाज में पेश किया जाएगा। उनका कहना है कि वह अब अपने अनुभवों से सीखकर एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं और जल्द ही लोगों को कुछ नया दिखाएंगे।

और पढ़ें: कार्तिक आर्यन की नागजिला की बदली रिलीज डेट: सनी देओल से टला क्लैश| Kartik aaryan Naagzilla Postponed

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds