खामोश या बेदखल? Raghav Chadha के इमोशनल कार्ड पर Saurabh Bhardwaj ने खोल दी सारी पोल!

Rajni | Nedrick News Delhi Published: 03 अप्रैल 2026, 04:46 PM Updated: 03 अप्रैल 2026, 05:03 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Saurabh Bhardwaj vs Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। चड्ढा के हालिया वीडियो पर पलटवार करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उन पर तीखा प्रहार किया है। भारद्वाज, जो अपने बेबाक और तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने चड्ढा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

और पढ़ें: शोक का दिन फिर नाम गुड क्यों? जानिए Good Friday के पीछे छिपे ये गहरे रहस्य

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर Raghav Chadha को ‘डिप्टी लीडर’ (उपनेता) के पद से हटाने और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त करने की जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने यह अनुरोध भी किया कि चड्ढा को अब पार्टी कोटे से बोलने का समय न दिया जाए।

इस कार्रवाई के बाद राघव चड्ढा ने एक भावुक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है? उन्होंने दावा किया कि उन्हें “खामोश किया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं”। इसी वीडियो पर पलटवार करते हुए अब Saurabh Bhardwaj ने उन पर सीधे हमले किए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

Saurabh Bhardwaj ने राघव चड्ढा के “खामोश किया गया हूं, हारा नहीं हूं” वाले वीडियो पर पलटवार करते हुए कहा कि “हम सब अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और हमने एक ही बात सीखी है जो डर गया, वो मर गया।” उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद हमेशा से सरकार के सामने बेखौफ होकर जनता के बड़े मुद्दे उठाना रहा है। लेकिन हाल के समय में जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है चाहे सोशल मीडिया पर बैन हो या फिर एफआईआर दर्ज करना।

छोटे नहीं, बड़े मुद्दे उठाने चाहिए

भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई संसद में समोसे जैसे मुद्दे उठा रहा है, तो उससे ज्यादा जरूरी है कि देश के बड़े मुद्दों पर बात हो। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में गड़बड़ी हो रही है, फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं और सिस्टम पर कब्जा करके चुनाव जीते जा रहे हैं।

राघव पर सीधे आरोप

आप नेता Saurabh Bhardwaj ने राघव चड्ढा पर कई गंभीर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि आपने संसद में कभी प्रधानमंत्री या बीजेपी सरकार से सीधे सवाल नहीं किए। विपक्ष जब वॉकआउट करता है, तब आप साथ नहीं देते। पंजाब के मुद्दों पर भी आप चुप रहते हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुए, लेकिन उस पर भी चड्ढा ने आवाज नहीं उठाई।

“आप बदल गए हैं”

सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने भावुक और कड़े लहजे में राघव चड्ढा को संबोधित करते हुए कहा, “सोचिए, आप कहां से चले थे और अब कहां आ गए हैं।” उन्होंने पार्टी के प्रति वफादारी पर सवाल उठाते हुए याद दिलाया कि जब आम आदमी पार्टी अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही थी और अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया, तब राघव चड्ढा देश में मौजूद नहीं थे। भारद्वाज का यह बयान सीधे तौर पर चड्ढा की ‘गैर-मौजूदगी’ और उनके बदले हुए राजनीतिक व्यवहार की ओर इशारा करता है।

आखिर में क्या संदेश?

Saurabh Bhardwaj का साफ संदेश है कि राजनीति में ‘डर’ या ‘सॉफ्ट पीआर’ के लिए कोई जगह नहीं है। उनके अनुसार, लोकतंत्र में असली बदलाव तभी मुमकिन है जब सत्ता से सीधे और मजबूती से सवाल किए जाएं। भारद्वाज का यह रुख स्पष्ट करता है कि आम आदमी पार्टी अब अपने नेताओं से केवल वफादारी ही नहीं, बल्कि सड़क से लेकर सदन तक एक आक्रामक और निडर स्टैंड की उम्मीद रखती है।

क्या अब भी मिल सकती है माफी?

पार्टी के भीतर छिड़ी यह जुबानी जंग साफ संकेत दे रही है कि आम आदमी पार्टी और Raghav Chadha के बीच की दूरियां अब केवल पद तक सीमित नहीं रह गई हैं। Saurabh Bhardwaj का यह कड़ा रुख और “जो डर गया, वो मर गया” वाला तंज इशारा करता है कि पार्टी नेतृत्व चड्ढा की हालिया भूमिका और अनुपस्थिति से खुश नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या राघव चड्ढा अपनी स्थिति स्पष्ट कर पार्टी में वापस अपनी जगह बना पाएंगे, या यह तकरार किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की आहट है?

क्या कहते है राजनीति विशेषज्ञ

राजनीति विशेषज्ञों का मानना है कि राघव चड्ढा को पद से हटाना महज एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि AAP के भीतर एक गहरे ‘पावर शिफ्ट’ का संकेत है। विश्लेषकों के अनुसार, चड्ढा का पार्टी के मुख्य एजेंडे से दूरी बनाना, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी जैसे कठिन समय में देश से बाहर रहना और संसद में बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख न अपनाना उनके ‘साइडलाइन’ होने के मुख्य कारण हैं।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि चड्ढा द्वारा उठाए गए ‘सॉफ्ट मुद्दे’ (जैसे हवाई अड्डों पर खाने की कीमतें) पार्टी की ‘लड़ाकू’ छवि से मेल नहीं खा रहे थे, जिससे नेतृत्व को लगा कि वे अपना व्यक्तिगत ब्रांड बनाने में ज्यादा व्यस्त हैं। कुछ जानकारों के मुताबिक, यह कार्रवाई अन्य महत्वाकांक्षी नेताओं के लिए एक कड़ा संदेश है कि पार्टी लाइन से भटकने या ‘सुरक्षित राजनीति’ खेलने वालों के लिए शीर्ष स्तर पर जगह कम हो सकती है

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds