Aamir Khan के 'सीक्रेट बच्चे' का वो सच, जिससे अनजान हैं कई लोग!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 18 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्म इंडस्ट्री भले ही बाहर से काफी चंकाचौंध वाली हो लेकिन जब बात उसके अंदर की सच्चाई की होती है तो इसका स्याह सच सबको झकझोर कर रख देता है। यहां सितारे अपनी इमेज को फैंस के बीच बनाए रखने के लिए कई बार वो काम भी कर देते है, जो उनकी इमेज को हमेशा के लिए खराब भी कर देती है। एक ऐसा ही काम किया फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने। अभी हाल ही में अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लेने वाले आमिर के तीन बच्चे है जिनके बारे में दुनिया जानती है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि आमिर की एक और औलाद है। जिसे आमिर ने अपना नाम तक नहीं दिया है। इतना ही नहीं आमिर खान ने इस बच्चे को गिराने तक के लिए कहा था।

जब आमिर की गर्लफ्रेंड हो गई थी प्रेग्नेंट-

दरअसल कुछ साल पहले एक खबर काफी सुर्खियों में थी। ब्रिटेन की एक पत्रकार जेसिका हाइंस ने ये दावा किया था कि 2003 में वो और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान लिव इन रिलेशनशिप में थे। इस रिश्ते से दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जान है। जेसिका ने कहा कि ये बात साल 2003 की है। आमिर खान का अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से 2002 में तलाक हो गया था। वो सिंगल थे। इसी बीच गुलाम फिल्म की शूटिंग के दौरान जेसिका की मुलाकात आमिर से हुई थी। दोनों के बीच अफेयर शुरु हो गया था और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। इसी बीच वो प्रेग्नेंट हो गई थी। आमिर ने जेसिका को ऑबोर्शन कराने के लिए कहा था, लेकिन जेसिका ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था और आमिर के अपने रिश्ते को तोड़ कर वो वापिस ब्रिटेन चली गई थी। वहीं उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम जेसिका ने जान रखा है।

क्या कहा था आमिर ने बेटे को लेकर-

जेसिका हाइंस के इस खुलासे के बाद आमिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे, लेकिन आमिर ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। आमिर ने जेसिका से रिश्ता होने और बेटा होने की बात जेसिका का पब्लिसिटी स्टंट बताया था। हालांकि कुछ वक्त बाद ये विवाद शांत हो गया लेकिन जेसिका हांइस कभी भी अपनी बात से पीछे नहीं हटी है। अब सवाल ये है कि आमिर पर लगे आरोपो में कितनी सच्चाई है? क्या वाकई में आमिर का एक और बेटा है या वो केवल पब्लिसीटी स्टंट ही था?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds