कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिला बिग बॉस 18 का ऑफर लेकिन…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 28 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मशहूर आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर अपनी किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में छाए रहते है. हाल ही, में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसमे वो कहते नज़र आ रहे है उन्हें स्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 18 ऑफर हुआ है. लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया है. अनिरुद्धाचार्य ने यह दावा भी किया है कि उन्हें करोड़ों रुपए का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने शो करने से उन्होंने साफ़ मना कर दिया, क्योंकि यह उनके संस्कार और मूल्यों से मैच नहीं करता है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का यह बयान वायरल हो रहा है. आइए आपको बताते हैं कि अनिरुद्धाचार्य जी ने आखिर क्या कुछ कहा…

Also Read:इस फिल्म ने बचाया सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का डूबता करियर, 10 साल में दीं 9 फ्लॉप फिल्में और फिर ऐसे बदली किस्मत.

अनिरुद्धाचार्य को मिला Bigg Boss18 का ऑफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने एक सत्संग में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने कहा, “बिग बॉस ने मुझे कॉल किया और कहा गुरूजी, करोड़ों रुपए का ऑफर है. लेकिन मैंने इसे ठुकरा दिया. मैंने इसे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि यह मेरे कल्चर और वैल्यूज से मैच नहीं करता है. मेरे लिए पैसा मायने नहीं रखता है. मेरी वैल्यूज-संस्कार मायने रखते हैं.”

इसके साथ ही अपनी बात को रखते हुए अनिरुधाचार्य ने कहा बिग बॉस एक शो है जहाँ गाली-गलौज किया जाता है. जहाँ संस्कार नही है. ये मेरे असूलो के खिलाफ है. इसलिए मेरा वह जाना ठीक नही है. इसलिए मैंने वो ऑफर को ठुकरा दिया है.”

ध्यान देने वाली बात है कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज वृदावन में गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक हैं. वे कई सालो से मानव सेवा में लगे हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं, जिनमें उन्हें अपने फॉलोअर्स की समस्याओं का समाधान करते देखा जा सकता हैं. वे हाल ही में कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में बतौर गेस्ट पहुंचे थे.

Also Read:59 साल की उम्र में तीसरी बार शादी करेगें आमिर खान ? कहा- अकेले नहीं रह सकता

कब शुरू होगा बिग बॉस18

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर कहा जा रहा है कि ये शो अक्टूबर से कलर्स टीवी पर शुरू होगा. इसके अलावा शो के पहले कंफर्मड कंटेस्टेंट का भी नाम सामने आ चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कर के पति शोएब मालिक बिग-बॉस 18 का हिस्सा होने वाले है. बता दे, दीपिका कक्करबिग बॉस 12 में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने इस सीजन को जीता भी था.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds