दिव्या भारती के वो आखिरी शब्द, मौत से पहले दोस्त से कह दी थी दिल की बात, सालों बाद सोनम खान ने किया खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 20 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिव्या भारती, ये नाम बॉलीवुड के काले इतिहास को उजागर करता है, कैसे 19 साल की एक टॉप एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर थी…कैसे उसने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से न सिर्फ दर्शकों को बल्कि उस दौर के लगभग सभी एक्टर्स को अपनी ओर आकर्षित किया और फिर अचानक दुनिया को अलविदा कह गई। दिव्या भारती की मौत की चर्चा आज तक होती है। कोई कहता है कि उनकी मौत एक साजिश थी तो कोई कहता है कि उनकी मौत महज एक हादसा था। अब सालों बाद इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम खान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि मौत से पहले दिव्या भारती के आखिरी शब्द ऐसे थे जिसे वो आजतक भूल नहीं पाई हैं।

और पढ़ें: 1993 की इस फिल्म में कैसे फ्लॉप हुई श्रीदेवी और अनिल कपूर की हिट जोड़ी, कर्ज चुकाने में दिवालिया हो गए मेकर्स

दिव्या भारती को लेकर सोनम खान ने किया खुलासा

अभिनेत्री सोनम खान ने बड़ा खुलासा किया है कि दिव्या ने अपनी मौत से कुछ देर पहले उनसे बात की थी। दरअसल दिव्या और सोनम की दोस्ती उनके फिल्मी बैकग्राउंड की वजह से हुई थी। सोनम की बात करें तो उन्होंने अपने 6 साल के करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। इन सितारों में मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, सनी देओल, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारे शामिल हैं। फिल्मों के दौरान उनकी दोस्ती दिव्या भारती से हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Khan (@sonamkhan_72)

सोनम ने दिव्या के बारे में हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि दिव्या भारती को 1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म में दिव्या को कास्ट किया गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद यह रोल रवीना टंडन को ऑफर किया गया। दरअसल ये फिल्म ‘मोहरा’ थी।

दिव्य ने सोनम से कही दिल छु लेने वाली बात

सोनम खान ने आगे कहा, “दिव्या भारती अक्सर मुझसे चांद देखने के लिए कहती थीं और उन्हें लगता था कि उनका बच्चा भी उनके जैसा ही खूबसूरत होगा।” एक अभिनेत्री के तौर पर मेरा उनसे बहुत अच्छा रिश्ता था। अभिनेत्री ने कहा, ‘वह जहां भी है, मुझे उम्मीद है कि वह खुश होगी। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। वह बहुत अच्छी लड़की थी। अगर वह आज जिंदा होती तो वह टॉप पर होती। उसके साथ जो हादसा हुआ, वह दिल दहला देने वाला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब हम क्या कर सकते हैं?’

आपको बता दें, 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की वर्सोवा में अपने पांचवीं मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। उनकी मौत की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया था।

और पढ़ें: ‘नसीर के परिवार ने कभी…’ शादी के बाद कुछ ऐसी रही रत्ना पाठक की ज़िंदगी, धर्म परिवर्तन पर किया बड़ा खुलासा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds