Trending

‘पीली साड़ी वाली मैडम’ के बाद अब चटक लाल सूट वाली लेडी ऑफिसर हुई वायरल, जानें कौन है ये हसीना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 20 May 2024, 12:00 AM | Updated: 20 May 2024, 12:00 AM

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज यानी 20 मई को मतदान होना है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर समेत कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। इसी बीच चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक महिला चर्चा में आ गई हैं। जिस तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी पहनी महिला पोलिंग ऑफिसर रीना द्विवेदी चर्चा में आई थीं, उसी तरह इस बार के लोकसभा चुनाव में चटक लाल सूट पहनी एक और महिला अधिकारी चर्चा में हैं। महिला अधिकारी रीना द्विवेदी भी पिछले चुनावों में खूब चर्चाओं में रही थी। पीली साड़ी की वजह से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

और पढ़ें: स्वाति मालीवाल के केस में केजरीवाल के PA को कितनी हो सकती है सजा, यहां पढ़ें 

चटक लाल सूट वाली महिला

यह पूरा किस्सा सोमवार को लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी समेत 14 लोकसभा और लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के दौरान शुरू हुआ। दरअसल, पांचवें चरण का मतदान कराने आए सभी चुनाव अधिकारियों को चुनाव सामग्री बांटी जा चुकी है। इसी बीच चुनाव सामग्री लेने आई एक महिला अधिकारी की तस्वीरें कुछ ही देर में वायरल हो गईं। महिला अधिकारी अपने ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में हैं। मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और चटक लाल सूट में महिला अधिकारी किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं लग रही हैं। इस महिला अधिकारी का नाम शिखा सिंह चौहान है।

जानिए कौन हैं शिखा सिंह चौहान?

शिखा सिंह को लखनऊ के कैंट इलाके में ड्यूटी दी गई है। खबरों की मानें तो शिखा सिंह चौहान की यह पहली चुनावी ड्यूटी है। बैंक अधिकारी शिखा सिंह को इस चुनाव में द्वितीय मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पांचवे चरण में इन 14 सीटों पर होगी वोटिंग

पांचवें चरण में 21 जिलों की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीटें शामिल हैं। इस चरण में कुल 2 करोड़ 71 लाख 36 हजार 363 मतदाता हैं, जिनमें 1,44,05,097 पुरुष और 1,27,30,186 महिला मतदाता हैं। 1,080 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। लखनऊ में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 21 लाख 72 हजार 171 मतदाता हैं, जिनमें 11,48,119 पुरुष, 10,23,960 महिला और 92 थर्ड जेंडर हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 1895 है। मोहनलालगंज में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 21,87,232 मतदाता हैं, जिनमें 11,60,743 पुरुष, 10,26,419 महिलाएं और 70 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 2262 है।

और पढ़ें: स्वाति मालीवाल कांड से पहले भी विवादों के घेरे में आ चुके हैं अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार, यहां समझिए पूरा मामला 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds