पाकिस्तान में पुलिस टीम पर बड़ा आतंकी हमला: DSP समेत 11 जवानों की मौत, जवाबी कार्रवाई में 18 आतंकी भी ढेर| Pakistan police terror attack

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Pakistan police terror attack: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आतंकवादियों ने पुलिस की एक टीम को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया। इस भीषण मुठभेड़ में एक डीएसपी (DSP) समेत 11 पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षाबलों की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में 18 आतंकवादी भी मारे गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टर के मुताबिक, यह हमला तब हुआ जब पुलिस के जवान कोहाट शहर के पास दरबोकच (दारबुकाच) इलाके में स्थानीय सिविल प्रशासन के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाने जा रहे थे।

और पढ़ें: जो बाइडन का बड़ा कबूलनामा: कैंसर का पता पहले चल जाता तो 2024 का चुनाव नहीं लड़ता| Joe Biden cancer revelation

सोने की अवैध खुदाई रोकने जा रही थी पुलिस पार्टी| Pakistan police terror attack

पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद नौमान जैब ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की यह टीम कोहाट जिले के गंबट इलाके में सोने की अवैध खनन (खुदाई) को रोकने के अभियान पर निकली थी। जब पुलिस का काफिला कोहाट और करक के बीच स्थित दरबोकाच जलंधर बांदा इलाके के पास पहुंचा, तो पहले से घात लगाकर पहाड़ियों पर बैठे हमलावरों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

अचानक हुई इस फायरिंग में कई जवान चपेट में आ गए और हमलावरों ने पुलिस की पांच गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। हमले के बावजूद पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से काफी देर तक भारी गोलीबारी चलती रही।

डीएसपी हैदर जमां की मौत, अस्पतालों में इमरजेंसी लागू

अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों में गंबट के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) हैदर जमां और सब-इंस्पेक्टर मुख्तियार भी शामिल हैं। वारदात की सूचना मिलते ही रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय शिक्षण अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। वहीं, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी टुकड़ियां भेजकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

गवर्नर ने जताया दुख, TTP से जुड़े गुट पर शक

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए मारे गए जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह हमला इलाके में सक्रिय आपराधिक तत्वों और आतंकियों की मिलीभगत का नतीजा है।

हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने आधिकारिक तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे ‘फितना-अल-खवारिज’ का हाथ है। बता दें कि पाकिस्तानी सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकियों के लिए इसी नाम का इस्तेमाल करती है।

और पढ़ें: ईरान की हिट लिस्ट में अमेरिकी वित्त मंत्री! जान के खतरे के बाद छोड़ा घर, मिलिट्री बेस में दी गई पनाह| Scott Bessent Iran threat

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds