दीपावली पर 200 साल पुराना पेंडेंट पहनकर घिरीं करीना कपूर खान, कुरान की आयत पर भड़के कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस| Kareena Kapoor legal notice

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Kareena Kapoor legal notice: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर अपने एक शाही अंदाज और पहनावे को लेकर विवादों के घेरे में आ गई हैं। दीपावली के खास मौके पर करीना ने बेहद रॉयल लुक अपनाया था, लेकिन इस लुक में उनके गले में नजर आए एक बेशकीमती पेंडेंट ने नया सियासी और धार्मिक बखेड़ा खड़ा कर दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने जो 200 साल पुराना और 30 कैरेट का पन्ना जड़ा हार पहना था, उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। इसी बात को लेकर कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कड़ा ऐतराज जताते हुए करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस भेजा है और उनसे मुस्लिम समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

और पढ़ें: जैस्मीन सैंडलस के गाने पर रिएक्शन देकर घिरे काजी तौकीर, देशभक्ति पर सवाल उठे तो ढाल बने आसिफ| Kazi Touqeer Bigg Boss

‘धार्मिक भावनाओं को पहुंची है ठेस’, तस्वीरें हटाने की मांग| Kareena Kapoor legal notice

कांग्रेस नेता अब्बास हफीज का कहना है कि जिस आभूषण पर पवित्र कुरान की आयतें अंकित हों, उसे महज एक फैशन एक्सेसरी के तौर पर पहनना और सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने मांग की है कि करीना कपूर खान तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस पेंडेंट वाली सभी तस्वीरें और वीडियो हटाएं और सार्वजनिक तौर पर खेद जताएं।

मीडिया से बातचीत में अब्बास हफीज ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “हमें इस बात से गहरी आपत्ति है कि भोपाल की बेगम का यह ऐतिहासिक पेंडेंट इस्लामिक हेरिटेज से जुड़ा रहा है। इस पर कुरान की बेहद पवित्र आयतें लिखी हैं, जिसे ‘आयत-उल-कुर्सी’ कहा जाता है। इस्लाम में इसकी बहुत बड़ी अहमियत है और हम लोग इसे बिना वुजू (पवित्रता) के छूते तक नहीं हैं।”

पहनावे से नहीं, बल्कि ‘फैशन परेड’ के इस्तेमाल पर है ऐतराज

विवाद पर स्थिति स्पष्ट करते हुए अब्बास हफीज ने यह भी कहा कि उन्हें करीना कपूर के कपड़ों या पहनावे से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें किसी के भी पहनावे से कोई समस्या नहीं है और न ही हम इसे कोई बेवजह का विवाद बना रहे हैं। लेकिन हमारा ऐतराज इस बात को लेकर है कि करीना दीपावली के मौके पर इस पेंडेंट को पहनकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह भोपाल की ऐतिहासिक विरासत है, जिसका सीधा संबंध इस्लामिक आस्था से है, इसलिए इसे फैशन परेड के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने आगे जोड़ा कि अभिनेत्री ने अपने लुक में जो कलगी लगाई है, उस पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन पेंडेंट पर कुरान की आयत है। उन्होंने तर्क दिया कि भोपाल की बेगम पर्दे में रहा करती थीं और इस पेंडेंट को सिर्फ आस्था और इबादत के मकसद से बनवाया गया था, न कि दिखावे के लिए। फिलहाल, इस कानूनी नोटिस और पूरे विवाद पर करीना कपूर खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अभिनेत्री इस मामले पर क्या रुख अपनाती हैं।

और पढ़ें: शादी के 13 साल बाद अलग हुए पवन कल्याण और ऐना कोनिडेला: आपसी सहमति से लिया तलाक| Pawan Kalyan divorce news

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds