कोलकाता में बैठकर साजिश रच रहे गृहमंत्री अमित शाह, मेरे सुरक्षा अधिकारी को हटा दिया…बोली ममता बनर्जी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 16 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चरम पर है। राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम स्वरुप देने में लगी है। बीजेपी के तमाम बड़े नेता खुद चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व में सत्ताधारी टीएमसी ने शीर्ष नेता भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। 

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल होने के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अब व्हीलचेयर पर चुनाव प्रचार करती हुई दिख रही है। इस दौरान आज मंगलवार को उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को निशाने पर लिया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि कोलकाता में बैठकर नौकरशाहों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। गृह सचिव को भी नोटिस भेजा जा रहा है।

‘…चुनाव आयोग के काम में हस्तक्षेप कर रहें’

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बाकुंडा के मेजिया में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। सीएम बनर्जी ने कहा, ‘वे लोग जानते हैं कि वे लोग ममता बनर्जी को नहीं रोक सकते हैं। ऐसे में कोलकाता में बैठकर गृहमंत्री (Amit Shah) साजिश रच रहे हैं। गृह सचिव को नोटिस भेजा जा रहा है। चुनाव के दौरान क्यों परेशान किया जा रहा है ? अमित शाह क्या समझ रहे हैं, सभी को बंद कर देंगे? चुनाव आयोग कौन चला रहा है, अमित शाह तो नहीं चला रहे हैं?’

सीएम बनर्जी ने अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग के कार्य में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे सुरक्षा अधिकारी को हटा दिया गया है, इतने मंत्री कोलकाता में बैठे हैं। जल, राशन, अम्फान के समय नहीं आते हैं, जोर कर गुंडा लेकर आएंगे।‘ सीएम ने कहा, बाहरी गुंडा से चुनाव नहीं करने देंगे, टीएमसी का यदि कोई कार्यकर्ता हैं, तो वह 24 घंटे में 18 घंटा काम करेगा। बीजेपी लुटेरा को शासन नहीं करने देंगे।

बीजेपी खेला होगा?

ममता बनर्जी ने कहा, चुनाव प्रचार के समय भीड़ नहीं होती है और चुनाव के समय 500 रुपये और 1000 रुपये घूस देती है। पैसा देने पर भी वोट देना अन्याय है, क्या करना है आप जानते हैं, लेकिन वोट के समय उलट देंगे? उन्होंने बीजेपी की रैलियों में लोगों की भीड़ न होने का दावा किया। सीएम ने कहा, मीटिंग में लोग नहीं आ रहे हैं क्योंकि अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरी हत्या करने पर क्या जीत जाएंगे। बीजेपी खेला होगा? बीजेपी खेला होगा? हमने शांति दी है लेकिन वोट वे लेंगे। इसका बदला लेना होगा, चुनाव में वोट देकर बदला लेना होगा।‘

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds