Bigg Boss 16 में खुद गेस्ट बनकर बिग बॉस ने ली एंट्री, टास्क खेलते हुए आए नजर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 21 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शो में  गेस्ट बनकर आए बिग बॉस 

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 16) हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना हुआ रहता है. वहीं इस बीच इस शो का नया प्रोमो रिलीज़ हुआ है जो कि इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read- जानिए क्या फिर से Bigg Boss 16 का हिस्सा बनेंगे Abdu Rozik.

नए प्रोमो वीडियो में क्या है?  

कलर्स टीवी ने बिग बॉस (bigg boss new promo) का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है.  इस विडियो अनुसार,  आने वाले एपिसोड में बिग बॉस घरवालों से राशन पाने के लिए घर के अंदर आने वाले कुछ गेस्ट को नजरअंदाज करना करने के लिए कहेंगे. हालांकि, शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस बार ये गेस्ट और कोई नहीं बल्कि खुद बिग बॉस ही होने वाले हैं.

शो में होगी बिग बॉस की एंट्री 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस लेटेस्ट प्रोमो वीडिया (latest promo video) में बिग बॉस की आवाज बनने वाले विजय विक्रम सिंह (Vijay Vikram Singh) खुद बीबी हाउस में मेहमान (Guest bigg boss House) बनकर पहुंचते हैं. मजे की बात तो ये है कि इस प्रोमो वीडियो को भी उन्होंने ने ही आवाज दी है. बिग बॉस पहले टीना दत्ता (Tina Datta) और फिर सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के पास पहुंचते हैं और फिर पास बैठकर दोनों के घर से आई चिट्ठियों को जोर-जोर से पढ़ते हैं. हालांकि, इस दौरान कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया.

व्यूअर्स ने दिए रिएक्शन

इधर, इस वीडियो के सामने आने के बाद व्यूअर्स के रिकएक्श आने शुरू हो गए हैं. प्रोमो वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर लिखते हैं, ‘ये तो बिग बॉस खुद आ गए’ तो दूसरे ने लिखा, ‘सुंबुल के लिए जो चिट्ठी पढ़ रहे हैं वही बिग बॉस हैं.’ तीसरे ने लिखा,’अरे ये तो बिग बॉस ही हैं.’ अब यूजर्स के रिएक्शन से तो साफ हो चुका है कि उन्होंने अपने ही घर में मेहमान बनकर आए बिग बॉस को झट से पहचान लिया है.

Also Read-Bigg Boss 16 : जानिए क्या है बिग बॉस शो जीतने का सीक्रेट.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds