सिद्धू मूसेवाला का नया सॉन्ग SYL रिलीज होते ही हुआ ट्रेंड, गाने में कई बड़े मुद्दों का जिक्र

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Jun 2022, 12:00 AM

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत की खबर बेहद ही शॉकिंग है। 29 मई को उनकी ताबड़तोड़ गोली दागकर हत्या कर दी गई। भले ही सिद्धू आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके गानों के जरिये हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। हालांकि सिद्धू की मौत के 26 दिन बाद उनका एक गाना रिलीज किया गया है।

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला का एक सॉन्ग SYL रिलीज हुआ है। उनके इस गाने के आने के बाद फैंस काफी भावुक दिखे और इस गाने को भरपूर प्यार दिया। SYL गाने को सिद्धू मूसेवाला ने ही गाया, लिखा और कंपोज भी किया। सिद्धू मूसेवाला के इस आखिरी सॉन्ग को फैंस ने खूब पसंद किया। उनका ये गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अब तक 14 मिलियन व्यूज मिल चुके है।

सिद्धू मूसेवाला का ये सॉन्ग फैंस के बीच सुपरहिट हो चुका है। उनके फैंस इस गाने को बार-बार देख कर मूसेवाला को याद कर रहे है। इसके साथ ही उनके इस गाने पर फैंस के कमेंट आ रहे है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- लेजेंड नहीं मरते। दूसरे यूजर ने लिखा- ये आवाज दोबारा नहीं मिलेगी।

सिद्धू मूसेवाला के SYL सान्ग में सतलुज-यमुना लिंक नहर का जिक्र किया है। जटाणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ में 2 अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद अफसरों में खौफ पैदा हो गया और कोई इस काम को करने के लिए राजी नहीं हुआ। इस कारण उस समय पंजाब में सतलुज-यमुना लिंक नहर का काम अधूरा ही रह गया।

ये घटना 23 जुलाई 1990 की है। चंडीगढ़ के एक दफ्तर में सतलुज-यमुना लिंक नहर बनाने की मीटिंग चल रही थी। इस नहर से पंजाब का पानी हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचाना था। जिस समय मीटिंग चल रही थी, बलविंदर जटाणा अपने साथी बलबीर सिंह फौजी, जगतार सिंह पिंजोला और हरमीत सिंह भाओवाल के साथ वहां पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कहा जाता है कि जटाणा ने वहां पहुंचकर अपने साथियों के साथ SYL के चीफ इंजीनियर और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर एमएस सिकरी और अवतार औलख की गोल मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या का आरोप बलविंदर जटाणा पर लगा था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश एनकाउंटर कर दिया। 

बता दें कि यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को केवल 16 घंटों में 1 मिलियन कमेंट्स, 2.2 मिलियन लाइक्स और 14 मिलियन व्यूज मिल चुके है। यूट्यूब पर इतने ज्यादा व्यूज मिलने के बाद ये गाना सुपरहिट साबित होते ज्यादा देर नहीं लगी। वहीं रिलीज होने के साथ ही ये ट्रेंड भी करने लगा। सिद्धू मूसेवाला के इस गाने SYL में बीते साल कुछ मुद्दों पर हुए विरोध, जैसे की कृषि कानून, किसान आंदोलन और लाल किला का मेंशन किया गया है। इसके अलावा गाने में पंजाब से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र है। पंजाब-हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर दशको से विवाद चल रहा है, उसके बारे में भी उनके SYL गाने में बताया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds